23.1 C
New Delhi
Friday, October 16, 2026
Homeराजस्थानIPS Transfer : राजस्थान में 396 RAS के बाद अब 24 IPS...

IPS Transfer : राजस्थान में 396 RAS के बाद अब 24 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, 11 जिलों के SP भी बदले

IPS Transfer: राजस्थान में तबादलों का दौर जारी है। भजनलाल शर्मा सरकार ने एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया।

IPS Transfer: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से राज्य प्रशासनिक सेवा के 396 अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। इसके अलावा 24 आईपीएस, 78 मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर्स और 583 पटवारियों का ट्रांसफर कर दिया। कार्मिक विभाग ने देर रात भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के स्थानांतरण/पदस्थापन की सूची जारी की, जिसमें दो अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार देने की भी जानकारी साझा की गई।

जानिए किस अधिकारी का हुआ ट्रांसफर

जारी सूची के अनुसार, प्रदेश की राजधानी जयपुर में सिविल राइट्स एण्ड एन्टी ह्यूमन ट्रेफ़िकिंग की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव को एंटी करप्शन ब्यूरो-II का पदभार दिया गया है। वहीं पुलिस कल्याण विभाग के एडीजी बिपिन कुमार पाण्डेय का तकनीकी सेवा विभाग में ट्रांसफर हुआ है। इसी तरह तकनीकी सेवा विभाग के एडीजी भूपेन्द्र साहू को सिविल राइट्स एण्ड एन्टी ह्यूमन ट्रेफ़िकिंग का जिम्मेदारी दी गई है। आईजी इन्टेलिजेंस जय नारायण को अब सिविल राइट्स ट्रांसफर हुआ है। डीआईजी अजय सिंह का पुलिस मुख्यालय से एस.एस.बी में ट्रांसफर हुआ है।

11 जिलों के एसपी भी बदले

नोटिफिकेशन के मुताबिक, ज्ञानचंद्र यादव को जालोर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जालोर एसपी श्यामसिंह का तबादला हुआ डूंगरपुर एसपी के पद नियुक्त गया है। दो दिन पहले ही श्यामसिंह का जालोर हुआ था। देर रात कार्मिक विभाग ने उनका ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिया। राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा के 24 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस तबादला सूची में 11 जिलों के एसपी भी बदल दिए गए हैं।

दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

भजनलाल सरकार ने इन अधिकारियों के ट्रांसफर के अलावा दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा हैं। जारी आदेश के अनुसार, आयोजना, आधुनिकीकरण और कल्याण के ADG गोविंद गुप्ता अब ADG पुलिस कल्याण का जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह भिवाड़ी की पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रयी को खैरथल-तिजारा की SP का अतिरिक्त कार्यभार की जिम्मेदारी गई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
52 %
1.3kmh
77 %
Fri
23 °
Sat
26 °
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
36 °

Most Popular