31 C
New Delhi
Friday, October 23, 2026
Homeमध्यप्रदेशSpecial Train: एमपी में होली के लिए आज से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल...

Special Train: एमपी में होली के लिए आज से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, इन शहरों को मिलेगी सुविधा, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

Special Train: फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का एमपी के खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशन पर स्टॉपेज होगा। उधना-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन आज से शुरू हो गई।

Special Train: भारतीय रेलवे ने होली 2024 के आगामी त्योहार जो 24 मार्च को पड़ता है, इसके लिए यात्रा की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। ये विशेष ट्रेनें विभिन्न शहरों से संचालित होंगी और देशभर के प्रमुख स्थलों को जोड़ेंगी। उत्तर रेलवे ने एक बयान में कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा के लिए और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने विभिन्न गंतव्यों के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। आज यानी 23 फरवरी से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुरू हो गई है। इस ट्रेन के लिए रिजर्वेशन विंडो ओपन हो गया है। मध्य प्रदेश के कई शहरों के यात्रियों को सुविधाएं मिलेगी।

आज से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

इस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का दोनों दिशाओं में मध्यप्रदेश के खंडवा, उधना, बरौनी, इटारसी, जबलपुर, कटनी, प्रयागराज और सतना स्टेशन से होकर चलेगी। रेल सूत्रों ने बताया कि ट्रेन संख्या 09037 उधना-बरौनी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 23 फरवरी से 29 मार्च 2024 तक उधना से हर शुक्रवार को रवाना होगी। यह ट्रेन वापसी में 24 फरवरी से 30 मार्च 2024 तक बरौनी से हर शनिवार को प्रस्थान करेगी।

यहां देखें पूरा टाइम टेबल

होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संख्या 09037 उधना-बरौनी ट्रेन 23 फरवरी को उधना से सुबह 8.35 बजे रवाना होगी। यह गाड़ी अगले दिन 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे बरौनी पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 फरवरी के साथ 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को चलेगी। वापसी में यह ट्रेन बरौनी से शाम 5 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 24 फरवरी के अलावा 2, 9, 16, 23 और 30 मार्च को रवाना होगी।

इन शहरों के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

एमपी के कई शहरों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन नंदुरबार, पालधी, जलगांव, उधना, बरौनी, भुसावल, खंडवा, इटारसी, प्रयागराज, जबलपुर, कटनी, सतना, छिवकी आदि स्टेशनों पर रुकेगी। समर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जल्द ही रेलवे बोर्ड की ओर से जारी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
31 ° C
31 °
30.1 °
51 %
3.1kmh
40 %
Fri
30 °
Sat
33 °
Sun
33 °
Mon
34 °
Tue
33 °

Most Popular