31.1 C
New Delhi
Saturday, May 9, 2026
HomeएंटरटेनमेंटSalman Ram Charan: क्या आपको पता है अपनी फ़िल्म में सलमान ने...

Salman Ram Charan: क्या आपको पता है अपनी फ़िल्म में सलमान ने इस सुपरस्टार को किया था रिजेक्ट

Salman Ram Charan: सलमान खान ने साउथ के इस सुपरस्टार को अपनी फ़िल्म में लेने से साफ इंकार कर दिया था। आखिर सल्लू ने ऐसा क्यों किया। जाने वजह

Salman Ram Charan: बॉलीवुड दबंग की दबंगई के आगे भला किसी मनमानी चली है। ऐसा ही कुछ हाल हुआ साउथ के सुपरस्टार राम चरण के साथ। दरअसल, आस्कर वीनर राम चरण-सलमान खान की फ़िल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में काम करना चाहते थे, लेकिन सल्लू मियाँ तो मूडी हैं उन्होंने पहले ही राम को अपनी इस फ़िल्म में लेने से साफ़ इंकार कर दिया था।

हालाँकि राम चरण हमेशा से ही फुलऑन डिमांड में रहते हैं। ख़ासतौर पर अब जब उनकी फ़िल्म ‘आरआरआर’ को ऑस्कर मिल चुका है। वैसे देखा जाए तो राम चरण को फ़िल्मों की कमी नहीं है। लेकिन ना जाने क्यों राम चरण का दिल सलमान खान की फ़िल्म ‘KKBKKJ’ पर अटक गया था। उस दौरान राम चरण स्पेशली सलमान से मिले और इस फ़िल्म में काम करने की इच्छा जताई। लेकिन सल्लू मियाँ ने उन्हें फ़िल्म में लेने से साफ़ इंकार कर दिया था।

वैसे गौर फ़रमाने वाली बात तो यह है कि ज्यादातर डायरेक्टर्स-प्रोड्यूर्स राम चरण के साखी फ़िल्म करने के लिए कई सालों तक उनकी डेट्स का इंतज़ार करते हैं, लेकिन सलमान को ना जाने क्यों उन्हें अपनी फ़िल्म में लेने से परहेज़ था। 

चलिए आपको यह किस्सा विस्तार से बताते है। साल 2023 सलमान खान की फ़िल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला था। हालाँकि इस फिल्म में सलमान ने राम चरण को एक सॉन्ग में कैमियो दे दिया था। दोनों साथ में ‘येतम्मा’ गाने पर डांस करते भी नजर आए थे, लेकिन पिक्चर में उन्हें सलमान खान कभी लेना ही नहीं चाहते थे। खुद उन्होंने इस बात का खुलासा किया था।

सलमान खान के साथ काम करने का सपना कई सितारे देखते होंगे। इसमें सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ स्टार्स शामिल हैं। जी हां, हम यहां बात एक फ़िल्म के करोड़ों कमाने वाले सुपरस्टार राम चरण की कर रहे हैं। जिनका ‘किसी का भाई किसी की जान’ में स्पेशल कैमियो था। खुद सलमान खान ने गॉडफादर के प्रमोशन के दौरान बताया था, ये रोल रामचरण को क्यों और कैसे दिया गया था?

सलमान ने बताया कि ‘राम चरण मेरे पास आते हैं और कहते हैं कि, वो ये फिल्म (किसी का भाई किसी की जान) करना चाहते हैं। तो मैंने उन्हें इसके लिए साफ मना कर दिया। वो नहीं माने और कहने लगे कि, आपके साथ एक ही फ्रेम में आना है। मुझे लगा वो मजाक कर रहे हैं। तो मैंने कह दिया इस बारे में अब कल ही बात करेंगे। अगली सुबह वो अपनी वैनिटी वैन लेकर वहां पहुंच गए। उनके पास अपने कॉस्ट्यूम भी थे। मैंने उनसे पूछा- वो यहां क्या कर रहे हैं? वो कहने लगे कि, मुझे यहां होना चाहिए।’

फिलहाल राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। पैन-इंडिया स्टार रामचरण इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं। उसकी वजह है उनके वो दो बड़े प्रोजेक्ट, जिसपर फिलहाल वो काम कर रहे हैं। एक है RC16। इस फ़िल्म में उनके साथ जान्हवी कपूर नजर आएँगी। इसके अलावा दूसरी फ़िल्म है ‘गेम चेंजर’? जिसकी शूटिंग में रामचरण बीज़ी है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
45 %
5.7kmh
0 %
Sat
34 °
Sun
42 °
Mon
44 °
Tue
44 °
Wed
44 °

Most Popular