24 C
New Delhi
Saturday, September 26, 2026
Homeराजस्थानआईसीएआई टोंक जिला शाखा के सीए दीपक गौतम अध्यक्ष एवं सीए रोहित...

आईसीएआई टोंक जिला शाखा के सीए दीपक गौतम अध्यक्ष एवं सीए रोहित कुमार जैन सचिव निर्वाचित

दि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की टोंक जिला शाखा की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को संपन्न हुआ। 27 फरवरी को आयोजित चुनाव में 6 सदस्यीय समिति का निर्वाचन किया गया।

निवर्तमान अध्यक्ष सीए श्याम लाल जैन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीए दीपक गौतम को विधिवत कार्यभार सौंपा। समिति में सीए रोहित कुमार जैन को सचिव नियुक्त किया गया। साथ ही सीए जयंत राज जैन को उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष, तथा सीए आकाश जैन एवं सीए राज कुमार विजय को सदस्य बनाया गया।
अध्यक्ष सीए दीपक गौतम ने टोंक में सीए विद्यार्थियों हेतु परीक्षा केंद्र शुरू करवाने, नियमित ओरिएंटेशन, आईटी/एडवांस आईटी ट्रेनिंग, सेमिनार, सदस्य कल्याण गतिविधियों एवं CPE कार्यक्रमों के विस्तार को अपनी प्राथमिकता बताया।

इस अवसर पर सीए अंकित कुमार जैन, सीए आदित्य अग्रवाल, सीए अभिनव शर्मा, श्री विक्रम गौतम सहित अन्य सम्मानित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
24 ° C
24 °
24 °
71 %
5.4kmh
95 %
Sat
25 °
Sun
23 °
Mon
32 °
Tue
35 °
Wed
38 °

Most Popular