35 C
New Delhi
Wednesday, September 23, 2026
Homeराजस्थानराजस्थान में गैस सिलेंडर संकट के बीच बड़ी राहत, सरकार ने फिर...

राजस्थान में गैस सिलेंडर संकट के बीच बड़ी राहत, सरकार ने फिर शुरू किया मिट्टी के तेल का वितरण

Rajasthan News: प्रदेश में एलपीजी की किल्लत के बीच राज्य सरकार ने करीब 10 साल बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन दुकानों से जरूरतमंद उपभोक्ताओं को केरोसिन वितरित करने का फैसला किया है। राज्य में वर्ष 2017 में केरोसिन का वितरण पूरी तरह बंद कर दिया गया था।

अब केंद्र सरकार ने गुरुवार को राजस्थान को 2,928 किलोलीटर यानी करीब 29.28 लाख लीटर केरोसिन आवंटित किया है, ताकि एलपीजी की कमी से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सके। इधर, हालात सामान्य होने के सरकारी दावों के बीच राज्य सरकार ने 31 मार्च तक सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। इससे एक दिन पहले खाद्य विभाग के अधिकारियों के अवकाश भी रद्द कर दिए गए थे।

नए नियम लागू

प्रदेश में एलपीजी संकट के बीच गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। शहरों में 25 दिन बाद सिलेंडर बुकिंग की शर्त पहले से लागू थी। वहीं, गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में अगली बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार अनिवार्य कर दिया गया है। इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को दूसरे सिलेंडर की बुकिंग के लिए डेढ़ महीने तक इंतजार करना पड़ेगा।

व्यावसायिक सिलेंडर की कमी का असर शादी और पार्टियों की व्यवस्था पर भी दिखने लगा है। राजधानी सहित कई शहरों में होटल संचालकों और कैटरर्स ने पहले से तय बुकिंग राशि में 10 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी कर दी है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
35 ° C
35 °
35 °
40 %
2.7kmh
0 %
Wed
34 °
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
34 °
Sun
32 °

Most Popular