24 C
New Delhi
Saturday, September 26, 2026
Homeराजस्थानराजस्थान में इबोला की दस्तक? युगांडा से लौटी महिला में मिले लक्षण,...

राजस्थान में इबोला की दस्तक? युगांडा से लौटी महिला में मिले लक्षण, जयपुर अस्पताल में भर्ती

राजस्थान में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। युगांडा से राजस्थान घूमने आई विदेशी महिला में इबोला जैसे लक्षण देखे गए हैं। खतरनाक वायरस के लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। महिला को जयपुर के आरयूएचएस अस्पताल में भर्ती कर आइसोलेशन में रखा गया है। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज के अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि अभी इबोला की पुष्टि नहीं हुई है। महिला के सैंपल जांच के लिए पुणे की विशेष लैब भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही संक्रमण की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल महिला का इलाज जारी है। अस्पताल में विशेष निगरानी रखी जा रही है। शुक्रवार शाम तक या शनिवार सुबह रिपोर्ट आने की संभावना है। रिपोर्ट आने के बाद इबोला संक्रमण की पुष्टि होने पर आगे फैसले लिए जाएंगे।

तेलंगाना में भी मरीज में संदिग्ध लक्षण

एक सूडानी नागरिक गुरुवार को हैदराबाद के राजीव गांधी एयरपोर्ट पहुंचा। इबोला जैसे संदिग्ध लक्षण दिखने के बाद उसे आगे की जांच के लिए आइसोलेशन केंद्र भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि यह यात्री हाल ही में दक्षिण सूडान और युगांडा की यात्रा कर लौटा था। कुछ देशों में इबोला वायरस रोग के प्रकोप की खबरों के चलते हवाई अड्डा स्वास्थ्य संगठन ने सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच के लिए एक स्क्रीनिंग केंद्र स्थापित किया है। एक अधिकारी ने कहा, “यह इबोला का पुष्ट मामला नहीं है। यात्री का प्रभावित देशों में यात्रा का इतिहास रहा है। फिलहाल इसे संदिग्ध मामला माना जा रहा है, क्योंकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसमें अन्य लक्षण विकसित होंगे या नहीं। जांच और पुष्टि के बाद ही उसे इबोला का मामला घोषित किया जा सकता है।”

हैदराबाद में भी अलग केंद्र बनाया

हैदराबाद स्थित सरकारी गांधी अस्पताल ने संदिग्ध मरीज को निगरानी में रखने और आगे की जांच करने के लिए एक इबोला पृथकवास केंद्र स्थापित किया है। पिछले महीने, हैदराबाद हवाई अड्डे ने एक परामर्श जारी कर कहा था कि वह कुछ देशों में इबोला वायरस के प्रकोप को देखते हुए नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी नवीनतम निर्देशों के अनुरूप सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी कड़े एहतियाती उपाय लागू कर रहा है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
24 ° C
24 °
23.1 °
83 %
3.1kmh
18 %
Sat
27 °
Sun
26 °
Mon
29 °
Tue
36 °
Wed
35 °

Most Popular