21.9 C
New Delhi
Saturday, September 26, 2026
HomeराजनीतिModi 3.0 Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट 3.0 में विभागों का बंटवारा, नितिन...

Modi 3.0 Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट 3.0 में विभागों का बंटवारा, नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय, जानिए किसको क्या मिला?

Modi 3.0 Cabinet Expansion: लोकसभा चुनावों में एनडीए के बहुमत हासिल करने के बाद रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में कुल 71 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली।

Modi 3.0 Cabinet Expansion: लोकसभा चुनावों में एनडीए के बहुमत हासिल करने के कुछ दिनों बाद रविवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट में कुल 71 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली। मोदी 3.0 कैबिनेट में 72 सदस्य शामिल हैं, जिनमें 30 कैबिनेट मंत्री और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं। अधिकांश पद भाजपा को आवंटित किए गए हैं, जबकि शेष सहयोगी दलों को दिए गए हैं। इस बार मोदी सरकार में बड़े स्तर पर नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी NDA के सहयोगी दलों की भी हिस्सेदारी है। इनमें हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा, जनता दल यूनाइटेड, तेलुगू देशम पार्टी और अपना दल भी शामिल हैं।

जानिए किसको क्या मिला?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट की पहली बैठक सोमवार को दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर हुई। इस बैठक में विभागों का बंटवारा किया गया है।

राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय
अमित शाह- गृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय
नितिन गडकरी- सड़क परिवहन मंत्रालय 
जेपी नड्डा- स्वास्थ्य मंत्रालय, केमिकल एवं फर्टिलाइजर मंत्रालय
शिवराज सिंह चौहान- कृषि मंत्रालय एवं ग्रामीण विकास
निर्मला सीतारमण- वित्त एवं कॉरपोरेट मंत्रालय
एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय
मनोहर लाल खट्टर- ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्रालय
एचडी कुमारस्वामी- भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्रालय
पीयूष गोयल- वाणिज्य मंत्रालय
धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्रालय
जीतन राम मांझी- लघु उद्योग मंत्रालय
राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह- पंचायती राज मंत्रालय, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग
सर्बानंद सोनोवाल- जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय
के. राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्रालय
डॉ. वीरेंद्र कुमार- सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता मंत्रालय
जुएनल ओरांव- जनजातीय कार्य मंत्रालय
प्रल्हाद जोशी- उपभोक्ता मंत्रालय एवं अक्षय ऊर्जा मंत्रालय
अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, आईटी मंत्रालय
गिरिराज सिंह- कपड़ा मंत्रालय
ज्योतिरादित्य सिंधिया- दूरसंचार मंत्री एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय
भूपेंद्र यादव- पर्यावरण एवं वन मंत्रालय
गजेंद्र सिंह शेखावत- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय
अन्नपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
किरेन रिजिजू- संसदीय कार्य मंत्रालय एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
मनसुख मांडविया- श्रम मंत्रालय, युवा एवं खेल मंत्रालय
हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस
जी. किशन रेड्डी- कोयला एवं खनन मंत्रालय
चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय
सीआर पाटिल- जलशक्ति मंत्रालय
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी एवं योजना क्रियान्वयन, संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री
जितेंद्र सिंह- विज्ञान एवं तकनीक और भूविज्ञान मंत्रालय
अर्जुन राम मेघवाल- कानून एवं न्याय मंत्री एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री
प्रतापराव जाधव- आयुष मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री
जयंत चौधरी- स्किल डिवेलपमेंट मंत्रालय, शिक्षा राज्य मंत्री
राज्य मंत्री
जितिन प्रसाद- इस्पात एवं वाणिज्य राज्य मंत्री, आईटी राज्य मंत्री
श्रीपद नाइक- ऊर्जा राज्य मंत्री एवं अक्षय ऊर्जा राज्य मंत्री
पंकज चौधरी- वित्त राज्य मंत्री
कृष्णपाल गुर्जर- सहकारिता राज्य मंत्री
रामदास आठवले- सामाजिक एवं अधिकारिता राज्य मंत्री
रामनाथ ठाकुर- कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
नित्यानंद राय- गृह राज्य मंत्री
अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, केमिकल एवं उर्वरक मंत्रालय
वी. सोमन्ना- जलशक्ति एवं रेल राज्य मंत्री
चंद्रशेखर पेम्मासानी- ग्रामीण विकास राज्य मंत्री, संचार राज्य मंत्री
एसपी सिंह बघेल- पंचायती राज एवं मत्स्य एवं पशुपालन राज्य मंत्री
शोभा करंदलाजे- लघु उद्योग एवं श्रम राज्य मंत्री
कीर्तिवर्धन सिंह- विदेश राज्य मंत्री, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री
बीएल वर्मा- उपभोक्ता राज्य मंत्री
शांतनु ठाकुर- जहाजरानी एवं जलमार्ग राज मंत्री
कमलेश पासवान- ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
बंडी संजय कुमार- गृह राज्य मंत्री
अजय टम्टा- सड़क परिवहन राज्य मंत्री
डॉ. एल मुरुगन- सूचना प्रसारण राज्य मंत्री एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री
सुरेश गोपी- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री
रवनीत सिंह बिट्टू- खाद्य प्रसंस्करण एवं रेल राज्य मंत्री
संजय सेठ- रक्षा राज्य मंत्री
रक्षा खडसे- युवा एवं खेल राज्य मंत्री
भगीरथ चौधरी- कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री
सतीश चंद्र दुबे- कोयला और खनन राज्य मंत्री
दुर्गादास उइके- जनजातीय कार्य राज्य मंत्री
सुकांत मजूमदार- शिक्षा एवं पूर्वोत्तर विकास राज्य मंत्री
सावित्री ठाकुर- महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री
तोखन साहू- शहरी विकास राज्य मंत्री
राजभूषण चौधरी- जलशक्ति राज्य मंत्री
भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा- भारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री
हर्ष मल्होत्रा- सड़क परिवहन राज्य मंत्री
निमूबेन बम्भानियाम- उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री
मुरलीधर मोहोल- सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री
जॉर्ज कुरियन- अल्पसंख्यक कल्याण एवं पशुपालन राज्य मंत्री
पबित्र मार्गेरिटा- विदेश एवं कपड़ा राज्य मंत्री

हमारी टीम समय सीमा में बंधी नहीं है : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने तीसरी बार पदभार संभालने के बाद पहली बार सोमवार को पीएमओ के अधिकारियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी टीम समय से बंधी नहीं है। उन्होंने कहा, हम वो लोग नहीं हैं जिनका पद इस समय शुरू होता है और इस समय खत्म होता है। हम वो लोग नहीं हैं, हम समय से बंधे नहीं हैं, हमारी सोच की कोई सीमा नहीं है और हमारे प्रयासों के लिए कोई मापदंड नहीं है। जो इससे परे हैं वो मेरी टीम है और देश उस टीम पर भरोसा करता है।

कार्यभार संभालते ही पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी

पीएम मोदी सोमवार को साउथ ब्लॉक पहुंचे और अपने तीसरे कार्यकाल के लिए कार्यभार संभाला। शपथ ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री ने पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा और करीब 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।

3 करोड़ लोगों को मिलेगा घर

नरेंद्र मोदी कैबिनेट की पहली बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ अतिरिक्त घऱ बनाने का ऐलान किया गया है। भारत सरकार ने 2015-16 में प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की थी। इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में गरीबों को घर दिया जाता है। इसके तहत 4.21 करोड़ घऱ बनाए जा चुके हैं। इन घरों में टॉइलेट, एलपीजी कनेक्शन, बिजली का कनेक्शन, पानी का कनेक्शन दिया जाता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
21.9 ° C
21.9 °
21.9 °
90 %
5.1kmh
99 %
Sat
22 °
Sun
25 °
Mon
31 °
Tue
36 °
Wed
37 °

Most Popular