13.1 C
New Delhi
Saturday, February 7, 2026
HomeराजनीतिLoksabha election 2024: हिमाचल में बोले पीएम मोदी-इस तालाबाज सरकार ने विकास...

Loksabha election 2024: हिमाचल में बोले पीएम मोदी-इस तालाबाज सरकार ने विकास के दरवाजे बंद कर दिए

Loksabha election 2024: पीएम मोदी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को 'तालाबाज सरकार' कहा। पीएम मोदी ने कहा कि इस तालाबाज सरकार ने विकास के सभी दरवाजे बंद कर दिए। पीएम मोदी ने शिमला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह बीजेपी सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए लोगों का आशीर्वाद मांगने आए हैं।

Loksabha election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को शिमला में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी की रोजगार और आरक्षण नीतियों की तीखी आलोचना की। पीएम मोदी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को ‘तालाबाज सरकार’ कहा। पीएम मोदी ने कहा कि इस तालाबाज सरकार ने विकास के सभी दरवाजे बंद कर दिए।

पीएम मोदी ने शिमला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह बीजेपी सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए लोगों का आशीर्वाद मांगने आए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह एक मजबूत भारत, विकसित भारत, विकसित हिमाचल प्रदेश बनाने के लिए आशीर्वाद चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरण पूरे हो चुके हैं और बीजेपी-एनडीए की सरकार सत्ता में आ रही है।

कांग्रेस के समय पाकिस्तान हमारे सिर पर नाचता था:

पीएम मोदी ने चुनावी रैली में भाजपा और कांग्रेस युग की तुलना करते हुए कहा कि आपने कांग्रेस का जमाना देखा है। उस वक्त सरकार कमजोर थी तो पाकिस्तान हमारे सिर पर नाचता था। आगे उन्होंने कहा कि कमजोर कांग्रेस सरकार दुनिया में मदद की गुहार लगाती फिरती थी।

पीएम मोदी ने कहा कि लेकिन अब भारत दुनिया से मदद की भीख नहीं मांगेगा। हम अपनी लड़ाई खुद लडेंगे। उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान की हालत देखिए भारत अब घर में घुसकर मारता है।

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने गर्व से सिर ऊंचा रखना सिखाया:

पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने उन्हें अपना हौसला ऊंचा रखना सिखाया है और गर्व से सिर ऊंचा रखना सिखाया है। पीएम मोदी ने कहा कि वह भारत माता का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकते। वहीं कांग्रेस बिल्कुल भी बाज नहीं आती भारत माता का अपमान करने से।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस की ऐसी सरकार हिमाचल का भला नहीं कर सकती जिसे वंदे मातरम बोलने से भी दिक्कत है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस का विनाश मॉडल है तो दूसरी तरफ मोदी की गारंटी है। सत्ता हासिल करने के लिए हिमाचल की जनता से कांग्रेस ने बहुत झूठ बोला है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हिमाचल का विकास किया। यहां सीमा पार सैकड़ों किलोमीटर लंबी सड़कें बनाईं। इससे हमारे सैनिकों और स्थानीय लोगों का जीवन आसान हो गया है।

कांग्रेस ने झूठ बोला:

पीएम ने कहा हिमाचल की कांग्रेस सरकार में आंतरिक संघर्ष के कारण कई स्वतंत्र उम्मीदवारों ने खुद को पार्टी से अलग कर लिया। सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने हिमाचल की जनता से बहुत झूठ बोला है। उन्होंने लोगों से कहा कि उनकी पहली कैबिनेट में ये होगा, वो होगा लेकिन हुआ कुछ नहीं और कैबिनेट ही बबार्द हो गई।

कांग्रेस ने लोगों से कहा कि 1500 रुपये मिलेंगे लेकिन मिले क्या। कांग्रेस ने लोगों को एक लाख नौकरियां देने का वादा किया लेकिन हुआ क्या। पीएम मोदी ने कहा कि यह “तालाबाज सरकार” है जिसने रोजगार के लिए आयोग को ताला लगाकर बंद कर दिया है। यह तालाबाज सरकार हिमाचल का विकास नहीं कर सकती।

आरक्षण को लेकर साधा निशाना:

पीएम मोदी ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर भी कांग्रेस और टीएमसी सरकार पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि सामान्य वर्ग में भी गरीब लोग हैं, कांग्रेस ने 60 साल तक यह सोचा ही नहीं। कांग्रेस ने इन समुदायों के बारे में सोचा ही नहीं कि उन्हें भी आरक्षण की जरूरत है।

मोदी सरकार आई और उनके लिए 10% आरक्षण कर दिया। आज समाज में सामान्य वर्ग के गरीबों को अलग-अलग जगहों पर अवसर मिल रहा है। उन्होंने टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडी गठबंधन की साजिश का ताजा उदाहरण पश्चिम बंगाल में सामने आया है। सिर्फ दो दिन पहले कोलकाता हाई कोर्ट ने कई मुस्लिम जातियों का आरक्षण खत्म कर दिया था।

इंडी गठबंधन ने कई मुस्लिम जातियों को ओबीसी बना दिया था और उन्हें ओबीसी का अधिकार दिया गया था। इंडी गठबंधन ने ओबीसी के अधिकारों को हड़पकर संविधान का उल्लंघन किया। अब कोलकाता हाई कोर्ट के फैसले के बाद ये लोग सकते में आ गए हैं और बंगाल की सीएम ने तो कोर्ट के फैसले को ही मानने से मना कर दिया है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
13.1 ° C
13.1 °
13.1 °
88 %
1.5kmh
16 %
Fri
16 °
Sat
25 °
Sun
25 °
Mon
26 °
Tue
27 °

Most Popular