19.7 C
New Delhi
Saturday, November 7, 2026
HomeदेशBangladesh MP Murder: बांग्लादेशी सांसद के शव के टुकड़े-टुकड़े करने वाले कसाई...

Bangladesh MP Murder: बांग्लादेशी सांसद के शव के टुकड़े-टुकड़े करने वाले कसाई ने किए चौंकाने वाले खुलासे, जानिए रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

Bangladesh MP Murder: बांग्लादेशी सांसद की हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​लगातार कार्रवाई कर रही है। सीआईडी ​​ने इस मर्डर केस में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

Bangladesh MP Murder: कोलकाता में बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बांग्लादेशी सांसद की हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​लगातार कार्रवाई कर रही है। सीआईडी ​​ने इस मर्डर केस में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। यह वही कसाई है जिसे हत्या के बाद शव को काटने के लिए अन्य आरोपियों ने मुंबई से बुलाया था। बताया जा रहा है कि वह हत्या से दो महीने पहले ही मुंबई से कोलकाता आया था। सीआईडी ​​ने बताया है कि गिरफ्तार संदिग्ध एक अवैध अप्रवासी है जो बांग्लादेश का रहने वाला है।

हनीट्रैप में फंसा बांग्लादेशी सांसद

जांच के दौरान हनीट्रैप तक का एंगल सामने आया है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश पुलिस ने एक महिला शिलांती रहमान को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि इसी महिला के जरिए सांसद को हनीट्रैप किया गया था। कहा जा रहा है कि वह इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड अकतारुजमां शाहीन की प्रेमिका है।

संदिग्ध ने बांग्लादेशी सांसद की जघन्य हत्या का खुलासा किया

गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान 24 वर्षीय जिहाद हवलदार के रूप में हुई है जो बांग्लादेश के खुलना का रहने वाला है। सांसद अनवारुल अजीम की हत्या का मास्टरमाइंड अख्तरुज्जमां है जो बांग्लादेशी मूल का अमेरिकी नागरिक है। अख्तरुज्जमां ने उसे दो महीने पहले मुंबई से कोलकाता बुलाया था। कसाई ने बताया है कि किस तरह आरोपियों ने पहले बांग्लादेशी सांसद की हत्या की और फिर उसके शव को टुकड़ों में काटकर कोलकाता में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।

बांग्लादेशी सांसद की हत्या कैसे की गई?

आरोपी कसाई जिहाद हवलदार ने बताया है कि अख्तरुज्जमां के आदेश पर उसने और चार अन्य बांग्लादेशी नागरिकों ने पहले सांसद अनवारुल अजीम की गला घोंटकर हत्या की। पूरी वारदात कोलकाता के एक फ्लैट में की गई। जिहाद हवलदार ने बताया है कि हत्या के बाद बांग्लादेशी सांसद के पूरे शरीर की खाल उतार ली गई और सारा मांस निकाल लिया गया। आखिर में उनकी पहचान मिटाने के लिए मांस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया गया।

कसाई ने बताया कि कैसे सांसद के शरीर के अंगों को कोलकाता में बिखेर दिया

कसाई ने बताया कि शव के छोटे-छोटे टुकड़ों को पॉली पैक में पैक किया गया था और हड्डियों को भी छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा गया था। इन सभी को छोटे-छोटे पॉली पैक में ठीक से पैक किया गया था। हत्या करने के बाद आरोपियों ने इन पॉली पैक को उठाया और ट्रेन या बस से कोलकाता के अलग-अलग इलाकों में जाकर फेंक दिया। आरोपी कसाई को अब अदालत में ले जाया जाएगा और फिर शव के अंगों को बरामद किया जाएगा।

मर्डर के लिए दी थी पांच करोड़ की सुपारी

शुरुआती जांच में सामने आया है कि सांसद अनवारुल के करीबी दोस्त ने इस मर्डर के लिए पांच करोड़ की सुपारी दी थी। सांसद का ये दोस्त अमेरिकी नागरिक है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी सांसद अनवारुल के बचपन के दोस्त अकतारुजमां शाहीन ने कारोबारी रंजिश के चलते सांसद की हत्या का प्लान बनाया था। शाहीन झेनईदह का रहने वाला है। आरोपी के पास अमेरिका की भी नागरिकता है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.7 ° C
19.7 °
19.7 °
65 %
2.2kmh
0 %
Fri
20 °
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular