33 C
New Delhi
Monday, September 21, 2026
HomeराजनीतिLok Sabh Elections 2024 : एकनाथ शिंदे ने जारी की शिवसेना की...

Lok Sabh Elections 2024 : एकनाथ शिंदे ने जारी की शिवसेना की सूची, जानिए किसे कहां से मिला मौका

Lok Sabh Elections 2024 : एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने आठ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

Lok Sabh Elections 2024 : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी तरह से कमर कस ली है। चुनाव को लेकर उम्मीदवारों को टिकट बंटवारे का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में आठ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में कोल्हापुर से संजय मंडलीक तो हिंगोली से हेमंत पाटिल को टिकट दिया गया है। आइये जानते है किस प्रत्याशी को कहा से मैदान में उतारा है।

देखें किसे कहां से मिला टिकट

मुंबई दक्षिण मध्य निर्वाचन क्षेत्र से दो बार के सांसद और एकनाथ शिंदे के विश्वासपात्र, राहुल शेवाले को उसी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। वहीं, कोल्हापुर के मौजूदा सांसद संजय मांडलिक को उसी सीट से फिर से मैदान में उतारा गया है।

रामटेक (एससी) सीट से राजू परवे को टिकट

पार्टी ने पूर्व कांग्रेस विधायक राजू परवे को रामटेक (एससी) सीट से टिकट दिया है, जहां 19 अप्रैल को मतदान होगा। पारवे हाल ही में शिवसेना में शामिल हुए थे। उन्होंने सेना के मौजूदा सांसद कृपाल तुमाने की जगह ली है।

इन नेताओं को भी मिला मौका

सूची में अन्य पांच नामों में सदाशिव लोखंडे (शिरडी (एससी)) प्रतापराव जाधव (बुलढाणा), हेमंत पाटिल (हिंगोली), श्रीरंग बार्ने (मावल) और धैर्यशील माने (हतकनंगले) शामिल हैं।

14 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें पर एनडीए के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन में 28 सीटों पर बीजेपी ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) 14 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इसके अलावा 5 सीटें एनसीपी (अजित पवार गुट) के लिए छोड़ी जाएंगी। जबकि राष्ट्रीय समाज पार्टी सिर्फ एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

शिवसेना की संभावित सीटें

  1. रामटेक
  2. बुलढाणा
  3. यवतमाल-वाशिम
  4. हिंगोली
  5. कोल्हापुर
  6. हटकनंगले
  7. छत्रपति संभाजीनगर
  8. मावल
  9. शिरडी
  10. पालघर
  11. कल्याण
  12. ठाणे
  13. मुंबई दक्षिण मध्
  14. उत्तर पश्चिम मुंबई

शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए गोविंदा

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने फिर से राजनीतिक में वापसी की है। दिग्गज अभिनेता गोविंदा गुरुवार को शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हो गए है। मुंबई में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने राजनीतिक वापसी की। पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिया जा सकता है। अभिनेता ने पहले राम नाइक को हराकर विरार निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था।

जानिए गोंविदा ने क्या कहा

60 वर्षीय अभिनेता ने शिवसेना में शामिल होने के बाद कहा कि मैं 2004 से 2009 तक राजनीति में था और वह 14वीं लोकसभा थी। यह एक अद्भुत संयोग है कि अब, 14 साल बाद, आज मैं फिर से राजनीति में आया हूं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
33 ° C
33.1 °
33 °
55 %
3.6kmh
0 %
Mon
32 °
Tue
37 °
Wed
40 °
Thu
39 °
Fri
39 °

Most Popular