30.1 C
New Delhi
Friday, November 13, 2026
HomeदेशChhath Puja 2026: छठ महापर्व की शुरुआत आज से, नहाय-खाय के साथ...

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व की शुरुआत आज से, नहाय-खाय के साथ शुरू होंगे चार दिवसीय अनुष्ठान, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

Chhath Puja 2026: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ आज शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। पहले दिन व्रती स्नान और पूजा-पाठ के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करेंगे। शनिवार को खरना का अनुष्ठान होगा। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को पूजा कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं, सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छठ की शुभकामनाएं दी हैं।

PM मोदी ने छठी मइया से की आशीर्वाद की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक X हैंडल के माध्यम से छठ महापर्व की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आज नहाय-खाय है। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।”

घाटों और बाजारों में दिख रही रौनक

छठ महापर्व को लेकर बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नदियों और तालाबों के किनारे छठ घाटों को सजाया गया है। घाटों की साफ-सफाई के साथ रंगाई-पुताई और रोशनी की व्यवस्था की गई है। बाजारों में भी पूजा सामग्री, फल और प्रसाद की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

मुंबई में छठ पूजा को लेकर सियासत तेज

महाराष्ट्र में छठ पूजा की तैयारियों के बीच मुंबई में इसे लेकर राजनीतिक विवाद भी सामने आया है। रेलवे स्टेशनों पर छठ गीत बजाने और जुहू बीच पर पूजा के आयोजन को लेकर कुछ विपक्षी दलों ने विरोध जताया है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने इस पर आपत्ति जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, रेलवे प्रशासन का कहना है कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर उत्तर भारतीय यात्रियों की सुविधा के लिए घोषणाएं की जा रही हैं। यात्रियों को जानकारी देने के लिए बीच-बीच में छठ गीत भी बजाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
30.1 ° C
30.1 °
30.1 °
39 %
3.1kmh
81 %
Fri
30 °
Sat
30 °
Sun
27 °
Mon
28 °
Tue
28 °

Most Popular