34.2 C
New Delhi
Sunday, June 14, 2026
Homeराजनीतिनीतीश कुमार होंगे NDA का चेहरा, जीतन राम मांझी ने किया स्पष्ट:...

नीतीश कुमार होंगे NDA का चेहरा, जीतन राम मांझी ने किया स्पष्ट: ‘मुख्यमंत्री पद की इच्छा नहीं’

Bihar Elections: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। साथ ही सीएम फेस को लेकर भी चर्चाएं होने लगी हैं।

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी।

Bihar Elections: जीतन राम मांझी ने किया नीतीश कुमार का समर्थन

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, हमारे एनडीए में पांच दल हैं, जिसमें हम भी शामिल हैं। हम लोगों ने भी कहा है कि बिहार में होने वाले चुनाव के अगुआ नीतीश कुमार होंगे और उन्हीं के नेतृत्व में हम चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि परंपरा यही रही है कि जिसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाता है, मुख्यमंत्री भी वही बनता है। ऐसे में स्पष्ट है कि NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी और चुनाव में जीत हमारी होगी।

Bihar Elections: मुख्यमंत्री पद की इच्छा नहीं- मांझी

मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं पर मांझी ने बेबाकी से कहा कि अब उनके मन में मुख्यमंत्री बनने की इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा, मैंने कहा था कि 75 साल की उम्र के बाद चुनाव की राजनीति नहीं करनी चाहिए। फिर भी परिस्थितियों के चलते 2000 में और 2024 में चुनाव लड़ना पड़ा। पर अब मैं चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसी को निभाने में व्यस्त हूं। उम्र भी नहीं है और समय भी नहीं दे पाऊंगा। उन्होंने दो टूक कहा, मैं मुख्यमंत्री पद के लायक नहीं हूं, और न ही मेरे दिमाग में अब सीएम बनने की कोई इच्छा है।

Bihar Elections: बिहार में NDA की स्थिति मजबूत बताई

इस दौरान मांझी ने कहा कि बिहार में विपक्षी दलों के साथ कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि बिहार में बिजली, सड़क, शिक्षा और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में बड़ा सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में बिहार में विकास की गति तेज की है। विपक्षी दलों की कोई चुनौती हमारे सामने नहीं है। NDA मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी।

NDA में नेतृत्व को लेकर खत्म हुई अटकलें

इस बयान के साथ ही NDA में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। मांझी ने साफ कर दिया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए का चेहरा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। वहीं, उनके बयान ने यह भी संकेत दिया कि बीजेपी और सहयोगी दलों के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं है और गठबंधन में पूरी एकजुटता है।

चुनाव में रणनीति पर फोकस करेगी NDA

अब NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट जाएगी। मांझी के इस बयान से जहां NDA खेमे में स्पष्टता आई है, वहीं विपक्ष के लिए यह चुनौतीपूर्ण संकेत है कि NDA एकजुटता के साथ बिहार चुनाव 2025 में उतरने जा रहा है।

कांग्रेस 5 लाख महिलाओं को बांटेगी सेनेटरी पैड

चुनावी साल में कांग्रेस ने बिहार में महिलाओं को साधने की तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने ऐलान किया कि पार्टी राज्य में 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी। खास बात यह है कि पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर और “माई-बहन मान योजना” लिखा होगा। साथ ही जरूरतमंद महिलाओं को 2500 रुपये महीना सम्मान राशि देने का वादा भी छपा हुआ है। राजेश कुमार ने कहा कि महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया जाएगा ताकि हर महिला तक यह सेनेटरी पैड पहुंच सके।

यह भी पढ़ें:-

अब पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, तोड़े नियम तो लगेगा भारी जुर्माना

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
34.2 ° C
34.2 °
34.2 °
37 %
4.1kmh
5 %
Sat
34 °
Sun
42 °
Mon
42 °
Tue
41 °
Wed
42 °

Most Popular