33 C
New Delhi
Thursday, August 20, 2026
HomePersonalityIBPS Recruitment 2026: डिप्टी मैनेजर और CFO पदों पर बंपर भर्ती, जानें...

IBPS Recruitment 2026: डिप्टी मैनेजर और CFO पदों पर बंपर भर्ती, जानें सैलरी और डिटेल्स

IBPS Recruitment 2026: IBPS ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती में डिप्टी मैनेजर अकाउंट्स और डिवीजन हेड एवं CFO के पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 20 में तक आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

डिप्टी मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार की उम्र 23 से 30 वर्ष होनी चाहिए. वहीं डिवीजन हेड एवं CFO पद के लिए आयु सीमा 50 से 61 वर्ष तय की गई है.आयु की गणना 1 मई 2026 के आधार पर होगी.

डिप्टी मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार का CA होना जरूरी है. फाइनेंस और अकाउंट्स में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता मिलेगी. डिवीजन हेड पद के लिए कॉमर्स में ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

डिप्टी मैनेजर पद पर चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू के जरिए होगा. वहीं डिवीजन हेड एवं CFO पद के लिए शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा.

डिप्टी मैनेजर पद पर करीब 91,070 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा. वहीं डिवीजन हेड एवं CFO पद के लिए करीब 30.90 लाख सालाना पैकेज दिया जाएगा.

जनरल और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. कॉन्ट्रैक्ट पद के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है.शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा.

उम्मीदवार सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.इसके बाद नोटिफिकेशन पढ़कर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें. फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और शुल्क जमा करके आवेदन सबमिट कर दें.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
33 ° C
33 °
32.1 °
62 %
3.6kmh
78 %
Thu
33 °
Fri
38 °
Sat
39 °
Sun
39 °
Mon
39 °

Most Popular