37.7 C
New Delhi
Friday, July 17, 2026
HomePersonalityAssistant Professor Jobs: असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका, सेंट्रल यूनिवर्सिटी में...

Assistant Professor Jobs: असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका, सेंट्रल यूनिवर्सिटी में निकली बंपर वैकेंसी

Assistant Professor Jobs: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश ने प्रोफेसर और अन्य टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है. कुल 25 पद भरे जाएंगे और आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है. 27 मार्च से फॉर्म भरना शुरू हुआ है और 27 अप्रैल तक आवेदन किया जा सकता है.

इस भर्ती अभियान के जरिए प्रोफेसर के 6 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 7 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 12 पद भरे जाएंगे। यानि ये भर्ती अभियान कुल मिलाकर 25 पदों को भरने के लिए चल रहा है.

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए.

इसके साथ NET, SLET, SET या PhD की डिग्री होना जरूरी है. यानी जो लोग पहले से शिक्षा के क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं, उनके लिए यह सही अवसर है.

इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार हर महीने 57,700 रुपये से लेकर 2,18,200 रुपये तक वेतन मिलेगा.

सबसे पहले सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें. उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें.

रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें. जरूरी दस्तावेज सही साइज में अपलोड करें. आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
37.7 ° C
37.7 °
37.7 °
34 %
3.7kmh
81 %
Fri
39 °
Sat
40 °
Sun
40 °
Mon
38 °
Tue
29 °

Most Popular