22.7 C
New Delhi
Saturday, November 7, 2026
Homeपर्सनल फाइनेंसPost Office की इस योजना में मिलता है जबरदस्त रिटर्न, सिर्फ 2...

Post Office की इस योजना में मिलता है जबरदस्त रिटर्न, सिर्फ 2 साल में ही मिलेंगे 2.32 लाख रुपए

Post Office : केंद्र सरकार देश के आर्थिक सहायता देने के लिए कई तरह की स्‍कीम चला रही है। इन योजनाओं महिलाओं से लेकर सीनियर सिटीजन तक शामिल है।

Post Office : भारतीय डाकघर बचत योजनाएं सुरक्षित और विश्वसनीय निवेश विकल्प चाहने वाले बहुत से व्यक्तियों की पसंदीदा पसंद रही हैं। पोस्ट ऑफिस द्वारा दी जाने वाली ये योजनाएं आपके धन को बढ़ाने का एक सुरक्षित तरीका प्रदान करती हैं। आज आपको विभिन्न डाकघर बचत योजनाओं, उनकी ब्याज दरों और उनके द्वारा दिए जाने वाले लाभ के बारे में बता रहे है। सबसे खास बात यह है कि पोस्‍ट ऑफिस के तहत संचालित सभी योजनाओं में रिस्‍क ना के बराबर होता है। पोस्‍ट ऑफिस में एक ऐसी ही योजना है जो आपको सिर्फ दो साल में 2.32 लाख रुपए दे सकती है। यह योजना स्‍मॉल सेविंग स्‍कीम के तहत आती है।

महिला सम्‍मान सेविंग सर्टिफिकेट स्‍कीम

केंद्र सरकार देश के आर्थिक सहायता देने के लिए कई तरह की स्‍कीम चला रही है। इन योजनाओं महिलाओं से लेकर सीनियर सिटीजन तक शामिल है। इन योजनाओं में साथ ही टैक्‍स बेनिफिट्स से लेकर मंथली इनकम और गारंटी रिटर्न का लाभ मिलता है। पोस्‍ट ऑफिस की कई योजनाएं रिटायरमेंट के लिए होती हैं, जो आपको बुढ़ापे में आर्थिक देती है। आज आपको पोस्‍ट ऑफिस की महिला सम्‍मान सेविंग सर्टिफिकेट स्‍कीम के बोर में बताने जा रहे हैं।

1000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक डिपॉजिट

केंद्र सरकार महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए महिला सम्‍मान सेविंग सर्टिफिकेट स्‍कीम चला रही है। इसके तहत 1000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक डिपॉजिट करा सकते है। जमा किया गया अमाउंट केवल 100 के गुणकों में ही होना चाहिए। महिला सम्‍मान सेविंग सर्टिफिकेट स्‍कीम के तहत कई खाते खोले जा सकते हैं। लेकिन जमा राशि अधिकतम 2 लाख रुपए से ज्‍यादा नहीं होना चाहिए। अगर कोई इस योजना के तहत दूसरा अकाउंट खोलना चाहते है तो पहले खाते के तीन महीने बाद खुला सकते है।

जानिए कितना मिलता है ब्याज

महिला सम्‍मान सेविंग सर्टिफिकेट स्‍कीम के ब्याज की बात करे तो 7.50 प्रतिशत सालाना के हिसाब से मिलता है। हालांकि ब्‍याज को तीन महीने के आधार पर जमा किया जाता है। इस योजना मैच्‍योरिटी अवधि 2 साल की होती है। हालांकि जमा की तिथि से एक वर्ष के बाद बचे रकम का अधिकतम 40 प्रतिशत तक हिस्‍सा निकाला जा सकता है।

मैच्‍योरिटी पर मिलेंगे 2.32 लाख

इस योजना में अधिकतम 2 लाख रुपये का निवेश करते हैं। 7.50 फीसदी के ब्याज के हिसाब से 32,044 का ब्‍याज मिलता है। इस प्रकार से दो साल में 2,32,044 रुपए मैच्‍योरिटी पर मिलते है।

नियम और शर्तें लागू

यदि खाताधारक की अचानक मृत्यु पर नॉमिनी या परिवार के सदस्‍य ये जमा राशि को निकाला जा सकता हैं। इसके अलावा जीवन-घातक बीमारियों के संबंध में चिकित्सा सहायता के लिए भी राशि निकाले सकते है। पैसा निकालने के बाद आप अकाउंट बंद भी करा सकते हैं। नियमों के अनुसार अकाउंट खोलने के 6 महीने के बाद अकाउंट को बंद करवा ससकते है। ऐसी ​स्थिति में आपको 2 फीसदी कम ब्‍याज के हिसाब से राशि मिलती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
22.7 ° C
22.7 °
22.7 °
41 %
1.2kmh
0 %
Sat
23 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
30 °
Wed
31 °

Most Popular