28.1 C
New Delhi
Tuesday, May 12, 2026
Homeमध्यप्रदेशRoad Accident: दतिया में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 5 की...

Road Accident: दतिया में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 5 की मौत 15 से ज्यादा घायल

Road Accident: मध्य प्रदेश के दतिया के रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

Road Accident: मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दतिया में शुक्रवार की सुबह रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 15 अन्य घायल हो गए, गंभीर रूप से घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंचा। घटना की जांच चल रही है।

जवारे चढ़ाने जा रहे थे रतनगढ़ माता मंदिर

बताया जा रहा है कि दीसवार गांव के श्रद्धालु कई ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर जवारे चढ़ाने के लिए रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। वह पुलिया से नीचे जा गिरी। इसमें लगभग 30 लोग सवार थे। इस हादसे के बाद मदद के लिए चिख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

तीन लड़कियां सहित पांच की मौत

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन लड़कियां और दो महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक महिला और उसकी दो बेटियां हैं। इस हादसे में घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव के लगभग दो सौ श्रद्धालु अलग-अलग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर रतनगढ़ माता के मंदिर जा रहे थे। यह हादसे होने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फेल गई है।

प्रशासन और पुलिस ने शुरू किया राहत और बचाव कार्य

घटना के तुरंत बाद, स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को संवेदना व्यक्त की है और घायलों के इलाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुरक्षा अनियंत्रित

यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता को उजागर करता है, विशेषकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में जहां यातायात सुरक्षा की स्थिति अक्सर अनियंत्रित रहती है। इस दुखद घटना से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की जा रही है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
61 %
4.1kmh
20 %
Tue
39 °
Wed
44 °
Thu
46 °
Fri
46 °
Sat
44 °

Most Popular