19.3 C
New Delhi
Thursday, October 22, 2026
Homeमध्यप्रदेशMadhya Pradesh: CM मोहन जबलपुर में करेंगे RIC का शुभारंभ, 3500 से...

Madhya Pradesh: CM मोहन जबलपुर में करेंगे RIC का शुभारंभ, 3500 से अधिक निवेशक होंगे शामिल

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन जबलपुर में शनिवार को रीजनल इंवेस्टर्स समिट (RIC) का शुभारंभ करने जा रहे है।

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन जबलपुर में शनिवार को रीजनल इंवेस्टर्स समिट (RIC) का शुभारंभ करने जा रहे है। इसमें 3500 से अधिक निवेशक शामिल होंगे। यह समिट राज्य के आर्थिक विकास और निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारियां पूरी हो गई है। इसमें देश और विदेश के विभिन्न उद्योग संघों के साढ़े तीन हजार से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा लेगें। यह आयोजन जबलपुर के सुभाष चंद्र बोस कल्चरल एंड इंफार्मेशन सेंटर में होगा। इस आयोजन के लिए सरकार ने एक ऐप बनाया है, जो एआई आधारित है।

देशी-विदेशी उद्योग संघों के 3,500 से ज्यादा प्रतिनिधि होंगे शामिल

सीएम मोहन यादव 80 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांस्कृतिक और सूचना केंद्र का उद्घाटन कर यहां होने वाले क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलन का शुभारंभ भी करेंगे। बताया जा रहा है कि सम्मेलन में प्रमुख उद्योगपतियों, विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधियों और प्रमुख विदेशी प्रतिनिधियों सहित 3500 से अधिक उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

सीएम से उद्योगपतियों करेंगे वन-टू-वन चर्चा

मुख्यमंत्री यादव 60 से अधिक इकाइयों का वर्चुअली उद्घाटन कर उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा करने वाले है। रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होने वाली हस्तियों में बैद्यनाथ समूह, आईटीसी, वोल्वो आयशर, बेस्ट कॉर्प, एसआरएफ एवं दावत समूह जैसे प्रमुख औद्योगिक ग्रुप शामिल होने वाले है।

इन देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

कार्यक्रम में ताइवान, मलेशिया, ब्रिटेन, फिजी, जापान और इंडोनेशिया का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रमुख विदेशी प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप और पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

रक्षा, पर्यटन, कपड़ा सहित इन पर करेंगे चर्चा

सरकारी अधिकारियों के अनुसार जबलपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पांच क्षेत्रीय सत्र आयोजित हो रहे है। बताया जा रहै कि इनमें कृषि, खाद्य एवं डेयरी प्रसंस्करण, रक्षा, खनन एवं खनिज, कपड़ा एवं परिधान तथा पर्यटन शामिल हैं। इसके अलावा उद्योग संघों, स्टार्ट-अप्स एवं रक्षा, कपड़ा एवं परिधान के विशेषज्ञों के साथ राउंड-टेबल चर्चा भी होगी।

एमपी की विकास दर को देश में नंबर एक बनाने का लक्ष्य

राज्य सरकार को रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव में निवेश के बड़े प्रस्ताव आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि औद्योगिक विकास के मामले में प्रदेश को देश में नंबर एक बनाना है। सीएम ने कहा कि इस कॉन्क्लेव में कृषि, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, लघु-मध्यम-कुटीर उद्योग जैसे सेक्टर में निवेश आए, इसके प्रयास किए जाएंगे, ताकि प्रदेश का प्रगति पथ तैयार हो।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.3 ° C
19.3 °
19.3 °
76 %
0.7kmh
0 %
Thu
31 °
Fri
32 °
Sat
35 °
Sun
34 °
Mon
35 °

Most Popular