24.2 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
Homeमध्यप्रदेशपति की हत्या में पत्नी सोनम का कबूलनामा: प्रेमी के साथ मिलकर...

पति की हत्या में पत्नी सोनम का कबूलनामा: प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, सुपारी किलर्स से करवाया था मर्डर

Indore Couple Honeymoon Horror: सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की मौत में अपनी भूमिका को स्वीकार करते हुए बुधवार को अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Indore Couple Honeymoon Horror: मेघालय में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक की पत्नी सोनम ने बुधवार को पुलिस के सामने अपने पति की हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने सोनम का सामना उसके प्रेमी राज कुशवाहा से कराया और हत्या से जुड़े सबूत सामने रखे, तो सोनम टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Indore Couple Honeymoon Horror: सोनम और राज कुशवाहा को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने सोनम और राज कुशवाहा को आमने-सामने बैठाकर जब पूछताछ की, तो खून से सनी जैकेट, सोनम का रेनकोट और अन्य अहम सबूतों को टेबल पर रखा गया। इन सबूतों को देखकर पहले तो सोनम चुप हो गई, लेकिन जब पुलिस ने दबाव बढ़ाया, तो उसने सच उगल दिया। सोनम ने स्वीकार किया कि उसने तीन सुपारी किलर्स—आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी—के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारने की साजिश रची थी।

Indore Couple Honeymoon Horror: प्रेमी राज को दे रही हर गतिविधि की जानकारी

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सोनम लगातार मेघालय से अपने प्रेमी राज को लोकेशन और हर गतिविधि की जानकारी देती रही। वह बताती रही कि वे लोग कहां तक पहुंचे हैं और आगे क्या योजना है। यह सब एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था, जो शादी के तुरंत बाद ही तैयार कर ली गई थी।

Indore Couple Honeymoon Horror: सोनम ने सास और पुलिस को किया गुमराह

सोनम ने न केवल पति की हत्या का प्लान बनाया, बल्कि इस पूरे कांड के दौरान कई बार अपनी सास और पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की। उसने अपनी सास से झूठ बोला कि उसने ‘अपरा एकादशी’ का व्रत रखा है, जबकि होटल से प्राप्त जानकारी के अनुसार उसने उस दिन खाना खाया था। इसके अलावा, मेघालय रेलवे स्टेशन से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है, जिससे पुलिस के पास पर्याप्त सबूत जुट गए हैं।

‘सात जन्मों का साथ’

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सोनम ने हत्या के बाद राजा रघुवंशी के मोबाइल से एक सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर की थी। इस पोस्ट में उसने लिखा था – ‘सात जन्मों का साथ’। यह पोस्ट लोगों को भ्रमित करने और हत्या को सामान्य घटना साबित करने की एक कोशिश मानी जा रही है। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो सोनम ने इस झूठ की भी परत खोल दी।

सुपारी किलर्स की मदद से हत्या

मेघालय पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सोनम और उसके प्रेमी ने मिलकर बहुत ही बारीकी से यह योजना तैयार की थी। सुपारी किलर्स की मदद से हत्या को अंजाम दिया गया और फिर साक्ष्य मिटाने के प्रयास किए गए। लेकिन पुलिस की सूझबूझ और तकनीकी साक्ष्यों के दम पर अंततः पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया।

सोनम, राज और तीनों सुपारी किलर्स हिरासत में

फिलहाल, सोनम, उसके प्रेमी राज कुशवाहा और तीनों सुपारी किलर्स को पुलिस हिरासत में ले चुकी है। आगे की जांच जारी है और पुलिस का मानना है कि इस केस में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। यह हत्याकांड न सिर्फ एक वैवाहिक विश्वासघात की कहानी है, बल्कि यह दिखाता है कि कैसे लालच और प्रेम की आड़ में एक इंसान हैवान बन सकता है।

यह भी पढ़ें:-

‘मार डालो इसे.. 20 लाख दूंगी’, हनीमून के नाम पर रची थी कत्ल की साजिश: सोनम के कबूलनामे में चौंकाने वाले खुलासे

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
24.2 ° C
24.2 °
24.2 °
54 %
1.2kmh
0 %
Fri
24 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular