20.1 C
New Delhi
Monday, November 2, 2026
Homeदेशक्यों दुश्मन पायलट ठीक से सो नहीं पाते? ऑपरेशन सिंदूर के बाद...

क्यों दुश्मन पायलट ठीक से सो नहीं पाते? ऑपरेशन सिंदूर के बाद जवानों के बीच पहुंचे पीएम मोदी

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अचानक पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचकर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की।

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर की जबरदस्त सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह अचानक पंजाब स्थित वायुसेना के अहम बेस आदमपुर एयरबेस का दौरा किया। पीएम मोदी ने वहां तैनात भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की, उनके साथ बातचीत की और उनका मनोबल बढ़ाया। यह दौरा सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे झूठे दावों के खिलाफ एक सशक्त संदेश भी था।

Operation Sindoor: पीएम मोदी ने दिखाई एयरबेस की असलियत

दरअसल, पाकिस्तान की ओर से बीते कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह दावा किया जा रहा था कि उसने अपने हमले में भारत के आदमपुर एयरबेस को भारी नुकसान पहुंचाया है और एयरबेस लगभग ध्वस्त हो चुका है। इस दावे की सच्चाई सामने लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने खुद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और अपनी मौजूदगी से पूरे देश और दुनिया को यह भरोसा दिलाया कि आदमपुर एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित है और भारतीय वायुसेना पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है।

Operation Sindoor: जवानों का बढ़ाया हौसला

प्रधानमंत्री मोदी के आदमपुर पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल खुल गई। पीएम मोदी ने वहां मौजूद जवानों के साथ समय बिताया, उनसे बातचीत की और ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयकारे भी लगाए। इस दौरान वायुसेना के जवानों का जोश देखने लायक था।

Operation Sindoor: हमारे वायु योद्धा देश के लिए सब कुछ करने को तैयार

पीएम मोदी ने अपनी यात्रा की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने लिखा, ‘आज सुबह मैं वायुसेना स्टेशन आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही विशेष अनुभव था। भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी है, जो हमारे देश के लिए सब कुछ करते हैं।’

‘क्यों दुश्मन पायलट ठीक से सो नहीं पाते?’

इस दौरे की कुछ खास तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिनमें पीएम मोदी जवानों से हाथ मिला रहे हैं, उनसे बात कर रहे हैं और एक तस्वीर में उनके पीछे एक लड़ाकू विमान की फोटो लगी है जिस पर लिखा है– ‘क्यों दुश्मन पायलट ठीक से सो नहीं पाते?’
इस लाइन ने दुश्मन देश को करारा जवाब दे दिया है कि भारतीय वायुसेना की ताकत और तत्परता किसी भी हमले का जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है।

पीएम मोदी के पीछे लगी तस्वीर से मिला संदेश

प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद भारत की कूटनीतिक और सैन्य स्थिति को और मजबूती मिली है। भारत ने जिस सटीकता और संयम के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, उसने वैश्विक मंच पर भारतीय सेनाओं की रणनीतिक क्षमताओं को सिद्ध किया है।

आदमपुर एयरबेस से पाकिस्तान को करारा जवाब

आदमपुर एयरबेस भारतीय वायुसेना के उत्तर-पश्चिमी मोर्चे के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। यहां से उड़ने वाले लड़ाकू विमान देश की सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पीएम मोदी की इस विजिट से साफ संकेत गया है कि भारत अपने सैन्य ढांचों को लेकर पूरी तरह सतर्क और आत्मविश्वास से भरपूर है।

पाकिस्तान के दावे ध्वस्त

पाकिस्तान द्वारा फैलाए गए झूठे दावों को इस दौरे ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है और यह दिखा दिया है कि भारत न सिर्फ कूटनीतिक रूप से बल्कि जमीनी हकीकत के स्तर पर भी मजबूती के साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी का यह संदेश केवल पाकिस्तान के लिए नहीं, बल्कि देशवासियों के लिए भी एक आश्वासन है कि भारतीय सेना पूरी तरह से चौकस है और हर हाल में देश की रक्षा के लिए तैयार है। आदमपुर एयरबेस से आईं तस्वीरें और वीडियो भारत की सैन्य शक्ति और आत्मविश्वास का जीवंत प्रमाण हैं।

यह भी पढ़ें:-

मोदी के भाषण से बदली युद्ध की परिभाषा: अब भारत चुप नहीं बैठेगा, घुसेगा भी और मारेगा भी

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
20.1 ° C
20.1 °
20.1 °
81 %
0.7kmh
0 %
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
33 °

Most Popular