32.6 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
HomeदेशLokSabha Election 2024: तारीखों का हुआ ऐलान, 7 चरणों में होंगे मतदान,...

LokSabha Election 2024: तारीखों का हुआ ऐलान, 7 चरणों में होंगे मतदान, 4 जून का आएगा रिजल्ट, जानिए डिटेल्स

LokSabha Election 2024: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेस में तारीखों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा। वहीं अं तिम चरण के लिए वोटिंग 1 जून को होगी। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। राजीव कुमार ने बताया कि आयोग ने 2 साल तक चुनाव की तैयारी की।

LokSabha Election 2024: भारतीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक प्रेस कांफ्रेस में तारीखों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा। वहीं अंतिम चरण के लिए वोटिंग 1 जून को होगी। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। राजीव कुमार ने बताया कि आयोग ने 2 साल तक चुनाव की तैयारी की। साथ ही उन्होंने बताया कि 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे।

19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में चुनाव:

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे जो कि 1 जून तक चलेंगे। ये चुनाव 7 चरणों में होंगे। चुनाव के नतीजें 4 जून आएंगे। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। पहले चरण में 21 राज्यों में चुनाव होंगे। वहीं दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण के लिए मतदान 7 मई को होगा। वहीं चौथे चरण के मतदान 13 मई को होगे। 5वें चरण के लिए मतदान 20 मई को होगा। छठे चरण के लिए वोटिंग 20 मई को होगी। 7वें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा।

पहले चरण में 102 सीटों पर होगा मतदान:

राजीव कुमार ने बताया कि पहले चरण के लिए वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान होगा। इस दौरान कुल 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

दूसरे चरण में 89 सीटों पर होगी वोटिंग:

वही लोकसभा चुनावों के लिए दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण में देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव होंगे। दूसरे चरण में 89 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।

तीसरे चरण में 94 सीटों पर वोटिंग:

वहीं लोकसभा चुनावों में तीसरे चरण के लिए 7 मई को वोटिंग होगी। इसमें 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 94 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

चौथे चरण में 96 सीटों पर होगा मतदान:

चौथे चरण में 13 मई को देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा।

पांचवें चरण में 49 सीटों पर वोटिंग:

वहीं चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई को होगी। पांचवें चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

छठे चरण में 57 सीटों पर मतदान:

वहीं लोकसभा चुनावों में छठे चरण के लिए वोटिंग 25 मई को होगी। इस चरण में देश के सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

सातवें चरण में 57 सीटों पर होगा मतदान:

सातवें और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा। आखिरी चरण के लिए 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 57 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी।

4 जून को आएंगे रिजल्ट:

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि देश में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 7 चरणों में 19 अप्रैल से 1 जून तक मतदान के बाद चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।

96.8 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट:

राजीव कुमार ने बताया कि इस बार देश में मतदाताओ की कुल संख्या 96.8 करोड़ है। इनमें 49.7 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 47 करोड़ है। वहीं करीब 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार अपना वोट डालेंगे। देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर हैं।

55 लाख ईवीएम, 1.5 करोड चुनाव अधिकारी:

राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनावों के लिए 55 लाख ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं चुनावों को सही तरीके से और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए 1.5 करोड़ चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए हर जिले में कंट्रोन रूम रहेगा।

10.5 लाख मतदान केन्द्र:

लोकसभा चुनावों के लिए देशभर में 10.5 लाख मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। हर बूथ पर वोटर्स की जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि हर पोलिंग बूथ पर पीने का पानी, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग—अलग शौचालय, और रैंप होंगे। वहीं बुजुर्गों और विकलांग लोगों के बूथ पर व्हीलचेयर भी मौजूद होगी। कागज का इस्तेमाल कम से कम होगा।

मोबाइल से डाउनलोड कर सकते हैं वोटर कार्ड:

राजीव कुमार ने बताया कि मोबाइल के जरिए वोटर सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एपिक नंबर से कोई भी वोटर अपना वोटर कार्ड मोबाइल से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा बूथ नंबर और कैंडिडेट की जानकारी भी मोबाइल पर उपलब्ध होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि अगर कहीं पर भी पैसे बांटने का केस हो तो चुनाव आयोग को फोटो खींचकर भेज सकते हैं। चुनाव आयोग लोकेशन ट्रैस करके तुरंत एक्शन लेगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
32.6 ° C
32.6 °
32.6 °
11 %
3.8kmh
93 %
Thu
32 °
Fri
35 °
Sat
36 °
Sun
37 °
Mon
35 °

Most Popular