36.7 C
New Delhi
Wednesday, June 24, 2026
HomeदेशFire in Passenger Train : धू-धू कर जल उठी ट्रेन, यात्रियों में...

Fire in Passenger Train : धू-धू कर जल उठी ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, जान बचाकर भागे लोग

Fire in Passenger Train : रोहतास जिले के सासाराम रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब सासाराम से आरा होते हुए पटना जाने वाली ट्रेन नंबर 53212 सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लग गई.  घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है.  ट्रेन में आग लगते ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और रेलकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया.  देखते ही देखते आग ने एक बोगी को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया.

सासाराम से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन धू-धू कर जलने लगी, जान बचाने के ल‍िए इधर-उधर भगाने लगे यात्री

यात्रियों को बोगी से बाहर निकाला  

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के कुछ ही देर बाद धुआं पूरी बोगी में फैल गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.  घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया.

आग पर काबू पा लिया गया है.

रेलवे व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे प्रबंधन की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि स्टेशन पर पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था नहीं होने के कारण आग पर शुरुआती समय में काबू नहीं पाया जा सका.  लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पानी और अग्निशमन यंत्रों का उपयोग किया गया होता, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था.

स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन में रिफिलिंग के लिए बिछाई गई पाइपलाइन में पानी उपलब्ध नहीं था.  इतना ही नहीं, रेलवे स्टेशन पर मौजूद कई अग्निशमन सिलेंडरों में गैस भी नहीं थी.  इसी कारण शुरुआती समय में रेलकर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

एक बोगी पूरी तरह जली

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जल गई.  बाद में सुरक्षा के दृष्टिकोण से जली हुई बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया गया.  रेलवे अधिकारियों ने अन्य बोगियों की भी जांच की, जिससे आग दोबारा न फैल सके.

घटना के दौरान स्टेशन परिसर में धुएं का गुबार फैल गया था, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों में काफी भय का माहौल देखा गया.  कई यात्री अपना सामान छोड़कर जान बचाने के लिए भागते नजर आए.  हालांकि रेलवे प्रशासन ने बाद में स्थिति को नियंत्रित कर लिया.

शॉर्ट-सर्किट की आशंका, जांच शुरू

आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. शुरुआती जांच में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.  हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है.  रेलवे प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और तकनीकी टीम को भी जांच में लगाया गया है. घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है.

आग लगने से ट्रेन बुरी तरह से जल गई.

आग पर काबू पा लिया गया 

मुख्‍य जनसंपर्क अध‍िकारी सरस्‍वती चंद्र ने बताया क‍ि आज सुबह लगभग 5:30 बजे सासाराम स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 06 पर खड़ी गाड़ी संख्या 53212 डाउन सासाराम-पटना पैसेंजर ट्रेन के एक कोच से धुआं, निकलने की सूचना प्राप्त हुई. उक्त ट्रेन प्लेटफॉर्म पर स्थिर अवस्था में खड़ी थी. कोच में कोई यात्री मौजूद नहीं था. 6 बजे बोगी को अलग कर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित कर बुलाया गया. रेलकर्मियों के सहयोग से त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप इसपर 6.45 बजे पूर्णतः काबू पा लिया गया. घटना में किसी भी यात्री अथवा रेलकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, घटना  के कारणों की जांच की जा रही है.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
36.7 ° C
36.7 °
36.7 °
29 %
0.9kmh
1 %
Wed
41 °
Thu
43 °
Fri
43 °
Sat
44 °
Sun
44 °

Most Popular