24.2 C
New Delhi
Wednesday, October 28, 2026
Homeदेशदिल्ली-NCR में आया भूकंप, झटकों के बाद लोग घरों और दफ्तरों से...

दिल्ली-NCR में आया भूकंप, झटकों के बाद लोग घरों और दफ्तरों से बाहर भागे

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह करीब 9 बजकर 4 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे कई इलाकों में लोग डरकर अपने घरों, दफ्तरों और ऊंची इमारतों से बाहर निकल आए। झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए, जिससे ऊंची इमारतों में कंपन का अहसास होने लगा और लोग तुरंत सीढ़ियों से नीचे उतरकर बाहर सुरक्षित स्थानों पर चले गए।

Earthquake: किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं

भूकंप के झटकों के बाद राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। हालांकि, भूकंप के झटकों ने लोगों को कुछ समय के लिए दहशत में डाल दिया और सोशल मीडिया पर लोगों ने तुरंत झटके महसूस होने की जानकारी साझा करनी शुरू कर दी।

Earthquake: फरवरी में भी आए थे तेज झटके

इससे पहले, 17 फरवरी को भी दिल्ली और एनसीआर में सुबह 5:36 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भी भूकंप के कारण लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए थे और काफी देर तक बाहर ही रुके थे। फरवरी में आए भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और उसकी गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई थी।

Earthquake: क्यों आता है भूकंप?

भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, हमारी धरती की सतह सात बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी होती है। ये प्लेट्स लगातार हिलती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। इस टकराव के कारण प्लेट्स के किनारों में दबाव बनने लगता है और एक समय बाद वह दबाव टूट जाता है। इसी प्रक्रिया में जब प्लेट्स टूटती हैं, तो नीचे से निकलने वाली ऊर्जा बाहर की ओर तेजी से फैलती है और जमीन में कंपन पैदा करती है, जिसे हम भूकंप के रूप में महसूस करते हैं।

भूकंप आने पर क्या करें, क्या न करें: जानिए जरूरी बातें

भूकंप आने पर घबराने की बजाय सतर्क रहना जरूरी है। झटके महसूस होते ही सबसे पहले किसी मजबूत मेज या टेबल के नीचे शरण लें और सिर को हाथों से ढककर सुरक्षित करें। घर में हैं तो बाहर भागने की जल्दबाजी न करें, क्योंकि सीढ़ियों और लिफ्ट का उपयोग करना खतरनाक हो सकता है। दीवार से सटकर बैठना या मजबूत दरवाजे के फ्रेम में खड़े होना सुरक्षित रहता है।

यदि खुले में हैं तो पेड़, बिजली के खंभे और इमारतों से दूर खुले स्थान पर खड़े रहें। भूकंप के बाद गैस, बिजली और पानी की लाइनों की जांच करें और लीकेज होने पर तुरंत बंद कर दें। किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और रेडियो या मोबाइल से सरकारी सूचना प्राप्त करें।

भूकंप के दौरान लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, भीड़ न लगाएं और खिड़की या कांच के पास खड़े न हों। बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षित स्थान पर रखें और आपदा किट हमेशा तैयार रखें। सतर्कता और सावधानी से आप भूकंप के दौरान अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा कर सकते हैं।

NDRF और प्रशासन अलर्ट पर

दिल्ली प्रशासन और NDRF की टीमें भूकंप के बाद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर सक्रिय कर दिए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत पहुंचाई जा सके। फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में स्थिति सामान्य है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप संभावित क्षेत्र में होने के कारण हमेशा सतर्क रहना और बचाव के तरीकों की जानकारी रखना जरूरी है।

यह भी पढ़ें:-

INDIA ब्लॉक के चक्का जाम में हंगामा, पप्पू यादव और कन्हैया को क्यों नहीं मिली जगह?

RELATED ARTICLES
New Delhi
broken clouds
24.2 ° C
24.2 °
24.2 °
33 %
1.2kmh
75 %
Wed
25 °
Thu
27 °
Fri
24 °
Sat
28 °
Sun
31 °

Most Popular