34.9 C
New Delhi
Sunday, October 4, 2026
HomeदेशDTC बसों में महिलाओं के लिए बदला नियम! इन महिलाओं को नहीं...

DTC बसों में महिलाओं के लिए बदला नियम! इन महिलाओं को नहीं मिलेगा मुफ्त यात्रा का लाभ; जानें पूरी जानकारी

Saheli Pink Smart Card : 2019 से दिल्ली की महिलाओं को डीटीसी और क्लस्टर बसों में फ्री बस सेवाएं मिल रही हैं. लेकिन अब इस  इस योजना में बड़ा बदलाव किया गया है. दिल्ली सरकार की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि 1 सितंबर 2026 से सिर्फ सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड (Saheli Pink Smart Card) रखने वाली पात्र महिलाओं को ही फ्री बस यात्रा का लाभ मिल सकता है. वहीं, जिन महिलाओं के पास कार्ड नहीं है, उन्हें सामान्य किराया चुकाना पड़ेगा. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर किन महिलाओं को सहेली पिंक स्मार्ड कार्ड नहीं मिलेगा? यहां हम इन्हीं सवालों का जवाब देने जा रहे हैं-

कौन-कौन से लोग उठा सकते हैं फ्री बस सेवा का लाभ?

इस योजना के मुताबिक, सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड सिर्फ दिल्ली में  स्थाई रूप से रहने वाली महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्ति का ही बन सकता है. इसके साथ ही इस कार्ड को बनाने के लिए आवेदन करने वालों की उम्र कम से कम 5 वर्ष होनी चाहिए और 1 सितंबर 2026 से फ्री यात्रा के लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य होगा

कौन सी महिलाएं नहीं उठा सकती हैं फ्री बस सेवा का लाभ?

जो महिलाएं दिल्ली की स्थाई निवासी नहीं हैं या जिनके पास दिल्ली का स्थाई पता, वोटर आई जैसी चीजें हैं, वो इस इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं. दरअसल, दिल्ली में अलग-अलग राज्यों से आकर महिलाओं का परिवार बसता है, उनमें से कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपना दिल्ली का आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड और स्थाई पता बनवा लेते हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिल सकता है.  लेकिन वहीं, कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं, जो दिल्ली में सालों से रह रही हैं लेकिन स्थाई पता, वोटर कार्ड यहां का नहीं बनवाया है, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे सिर्फ अपने राज्य में जाकर वोट देंगी या फिर दिल्ली के आईडी की जरूरत नहीं है. ऐसी महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा सकती हैं.

ध्यान रखएं कि अगर आपके पास पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड नहीं होगा, तो आप 1 सितंबर 2026 के बाद डीटीसी और क्लस्टर बसों में सामान्य किराया देना होगा. ऐसे में अगर आप पिंक स्मार्ट कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो अपना दिल्ली का स्थाई प्रमाण बनवाएं और फिर सहेली पिंक स्मार्ड कार्ड बनाने के लिए एप्लाई करें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
34.9 ° C
34.9 °
34.9 °
33 %
3.8kmh
0 %
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
38 °

Most Popular