34 C
New Delhi
Wednesday, September 30, 2026
Homeदेशदिल्ली में AI समिट से ट्रैफिक हाई अलर्ट: 4 दिन कई रोड...

दिल्ली में AI समिट से ट्रैफिक हाई अलर्ट: 4 दिन कई रोड बंद, 34 स्कूल प्रभावित

Delhi Traffic Update: दिल्ली भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' के कारण ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है।

Delhi Traffic Update: देश राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 16 से 20 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बदल गई है। इस पांच दिवसीय वैश्विक सम्मेलन में विश्व के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, मंत्री, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि और टेक लीडर्स शामिल होंगे। VVIP आवाजाही और सुरक्षा के मद्देनजर लुटियंस दिल्ली और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कई प्रमुख सड़कों पर आवाजाही सीमित या पूरी तरह प्रभावित रहेगी।

Delhi Traffic Update: 5 किमी में 34 स्कूल होंगे प्रभावित

इस दौरान करीब 35,000 से अधिक डेलीगेट्स दिल्ली में होंगे, जिससे सेंट्रल दिल्ली में जाम की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही, CBSE बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं, जिससे छात्रों और अभिभावकों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुल 34 स्कूल भारत मंडपम के 5 किलोमीटर दायरे में प्रभावित होंगे, जिनमें से 10 बोर्ड परीक्षा केंद्र हैं जहां लगभग 2,943 छात्र परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने नोडल अधिकारी तैनात किए हैं ताकि बच्चों की आवाजाही सुचारू रहे। कुछ स्कूलों में ऑनलाइन क्लास का विकल्प विचाराधीन है, लेकिन परीक्षा केंद्रों के लिए ऑफलाइन व्यवस्था अनिवार्य रहेगी।

Delhi Traffic Update: ट्रैफिक प्रतिबंध और प्रभावित रूट्स

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, VVIP काफिले के दौरान सड़कों पर 20-30 मिनट तक आवाजाही रुक सकती है। प्रमुख प्रभावित सड़कें इस प्रकार हैं:

  • मथुरा रोड (सुब्रमण्यम भारती मार्ग से लोधी रोड फ्लाईओवर तक)
  • अकबर रोड, जनपथ, शांति पथ, सत्य मार्ग
  • अफ्रीका एवेन्यू, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, तिलक मार्ग, भगवान दास रोड
  • सरदार पटेल मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट
  • सुब्रमण्यम भारती मार्ग, भैरों मार्ग, राजेश पायलट मार्ग
  • फिरोज शाह रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, सी-हेक्सागोन, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग

ये प्रतिबंध मुख्य रूप से लुटियंस दिल्ली, प्रगति मैदान और डिप्लोमैटिक क्षेत्रों में लागू रहेंगे। दिल्ली से बाहर जाने वाले वाहनों को ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट किया जाएगा।

Delhi Traffic Update: वैकल्पिक रूट्स और सुझाव

ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं:

  • मथुरा रोड प्रभावित होने पर: सराय काले खां-आश्रम होते हुए रिंग रोड या लाला लाजपत राय मार्ग।
  • सुब्रमण्यम भारती मार्ग के लिए: आर्कबिशप मार्केरियस मार्ग या महर्षि रमन मार्ग।
  • भैरों मार्ग पर: रिंग रोड (आईटीओ-आश्रम सेक्शन) और प्रगति मैदान टनल।
  • राजेश पायलट मार्ग के लिए: सफदरजंग मार्ग या अरबिंदो मार्ग।

अन्य विकल्प: मोतीलाल नेहरू मार्ग, दारा शिकोह मार्ग, तालकटोरा रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, लोधी रोड, जवाहरलाल नेहरू मार्ग आदि। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वाले रूट्स पर कोई बड़ा प्रतिबंध नहीं है, लेकिन शुरुआत जल्दी करने की सलाह दी गई है।

Delhi Traffic Update: होटलों के आसपास सुरक्षा कड़ी

प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए प्रमुख होटल जैसे ओबेरॉय, ताज महल, क्लेरिज, ले मेरिडियन, इंपीरियल, लीला पैलेस, आईटीसी मौर्या, हयात रीजेंसी और होटल अशोक बुक हैं। इनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी, जिससे आसपास ट्रैफिक धीमा हो सकता है।

Delhi Traffic Update: सलाह और अपील

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मेट्रो जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, यात्रा से पहले अपडेट चेक करें और छात्र समय से पहले घर से निकलें। आवश्यक सेवाओं (एम्बुलेंस आदि) को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशासन का दावा है कि बेहतर समन्वय से आम लोगों को कम असुविधा होगी, लेकिन बड़े इवेंट के कारण कुछ जाम अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें:-

चाक्सू में दिल दहला देने वाला हादसा: NH-52 पर कार ट्रेलर से टकराई, 5 लोगों की मौत

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
34 ° C
34 °
34 °
34 %
4.3kmh
0 %
Wed
34 °
Thu
36 °
Fri
39 °
Sat
39 °
Sun
39 °

Most Popular