29 C
New Delhi
Friday, September 4, 2026
HomeदेशDelhi Traffic Police : दिल्ली में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए खास इंतजाम,...

Delhi Traffic Police : दिल्ली में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए खास इंतजाम, अब AC हेलमेट पहनकर करेंगे ड्यूटी

New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी में ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत देने की कोशिश की गई है। उन्हें AC से लैस हेलमेट और पंखे का इस्तेमाल करने को मिलेगा।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवान धूप में ड्यूटी करते हैं और इस समय दिल्ली में गर्मी भी बहुत तेज पड़ रही है। ऐसे में उन्हें अब एसी हेलमेट और पोर्टेबल पंखे दिए गए हैं, जिससे वह भीषण गर्मी के प्रकोप से बच सकें। इन एसी और पंखों की वजह से ट्रैफिकपुलिसकर्मियों को काफी राहत मिली है। हालांकि अभी इनका इस्तेमाल टेस्टिंग के रूप में हो रहा है लेकिन जल्द ही इन्हें स्थाई तौर पर दिया जा सकता है।

दिल्ली में कैसी है गर्मी?

दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां सोमवार को भी शहरवासियों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा और मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिन का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री तक रह सकता है और न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री रह सकता है।  कई इलाकों में हीटवेव से लेकर सीवियर हीट वेव का भी सामना करना पड़ सकता है। अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

24 मई से 27 मई तक दिल्ली-एनसीआर में जबरदस्त गर्मी पड़ेगी और हीटवेब भी चलेगी। ऐसे में अगर आपकी घर से बाहर निकलने की योजना है तो गर्मी से बचने के सारे इंतजाम करके निकलें। 28 मई के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि आंशिक रूप से बारिश होने की संभावना है। घर से बाहर निकलने वालों को ये सलाह दी जाती है कि वे दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घर से निकलने से बचें क्योंकि जरा सी लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। वैसे भी ये गर्मी हर साल देश में कई लोगों की जान तक ले चुकी है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
overcast clouds
29 ° C
29.1 °
29 °
84 %
2.6kmh
99 %
Fri
29 °
Sat
26 °
Sun
33 °
Mon
38 °
Tue
38 °

Most Popular