27.9 C
New Delhi
Monday, October 19, 2026
Homeदेशफिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले: केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली और राजस्थान में...

फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले: केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली और राजस्थान में तेजी

Corona Virus: देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1200 से अधिक हो गई है।

Corona Virus: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में एक बार फिर वृद्धि देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 1200 के पार पहुंच गई है। खासतौर पर केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों में नए मामलों में तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे स्वास्थ्य तंत्र एक बार फिर अलर्ट मोड में आ गया है।

Corona Virus: दिल्ली में कोविड आइसोलेशन वार्ड फिर सक्रिय

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में कोविड-19 के लिए आइसोलेशन वार्ड फिर से सक्रिय कर दिया गया है। हाल ही में यहां चार मरीजों को भर्ती किया गया था, जिनमें से दो की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब केवल दो मरीज उपचाराधीन हैं। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों मरीजों की हालत स्थिर है और वे अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्हें चार दिन पहले तेज बुखार और सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Corona Virus: राजस्थान में 15 नए मामले, जयपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

राजस्थान में भी कोरोना संक्रमण की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। गुरुवार को राज्य में 15 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इन मामलों के साथ 2025 में अब तक कुल 54 मरीज सामने आ चुके हैं। जयपुर में सबसे अधिक 9 नए मामले मिले हैं, जिनमें विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष और महिलाएं शामिल हैं — 28 और 34 वर्षीय पुरुष, 17 वर्षीय किशोरी, 71, 68 और 55 वर्षीय महिलाएं, 35 वर्षीय पुरुष और 21 वर्षीय युवती। जोधपुर से एम्स में इलाज करा रहीं 44 और 35 वर्षीय दो महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं। वहीं, उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज से 4 मामले सामने आए हैं, जिनमें 29 और 59 वर्षीय पुरुष तथा 31 और 32 वर्षीय महिलाएं शामिल हैं।

Corona Virus: राज्य में 13 मरीज अस्पतालों में भर्ती

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में वर्तमान में 13 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें जयपुर के जेके लोन, ईएचसीसी और साकेत अस्पताल में एक-एक मरीज का इलाज चल रहा है, जबकि जोधपुर एम्स में 10 मरीजों का उपचार हो रहा है। राज्य में जिलावार स्थिति देखें तो अब तक जयपुर में 26, जोधपुर और उदयपुर में 8-8, डीडवाना में 3, अजमेर और बीकानेर में 2-2, जबकि फालोदी, बालोतरा, दौसा और सवाई माधोपुर में 1-1 मरीज की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी और अपील

स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्यों के स्वास्थ्य विभागों ने लोगों को कोविड के संभावित लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करने की सलाह दी है। विभाग ने अपील की है कि बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट कराएं और खुद को आइसोलेट करें। बुजुर्ग, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने, हाथ धोने की आदत और सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है।

राज्यों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश

केंद्र सरकार ने राज्यों को अलर्ट जारी कर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कोविड सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग, टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने, अस्पतालों में तैयारी की समीक्षा और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती जैसे कदमों को प्राथमिकता देने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें:-

राजनाथ सिंह का POK पर बड़ा बयान: ‘मेरा ही भाई है, मुझसे दूर कहां जाएगा’, महाराणा प्रताप का जिक्र कर जताया विश्वास

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
27.9 ° C
27.9 °
27.9 °
40 %
2kmh
0 %
Mon
28 °
Tue
32 °
Wed
35 °
Thu
35 °
Fri
35 °

Most Popular