25.5 C
New Delhi
Monday, October 5, 2026
HomeखेलIPL 2026 Orange Cap List: ऑरेंज कैप की जंग हुई और रोमांचक,...

IPL 2026 Orange Cap List: ऑरेंज कैप की जंग हुई और रोमांचक, टॉप-5 में चार भारतीय खिलाड़ियों का कब्जा

IPL 2026 Orange Cap List: ऑरेंज कैप की रेस और भी दिलचस्प होती जा रही है। टीमों के बीच तो एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी ही है, साथ ही बल्लेबाज भी जोरआजमाइश कर रहे हैं। इस वक्त ऑरेंज कैप की दौड़ में जो टॉप 5 खिलाड़ी हैं, उसमें चार हिंदुस्तानी यानी भारतीय खिलाड़ी हैं, हालांकि इसके टॉप पर विदेशी बल्लेबाज का कब्जा बना हुआ है। उम्मीद है कि आज कम से कम एक बल्लेबाज ऐसा निकलेगा, जो 500 का आंकड़ा पार कर लेगा।

हेनरिक क्लासेन ने अब तक बनाए हैं आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन

आईपीएल में इस वक्त जिस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, वो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले हेनरिक क्लासेन हैं। क्लासेन मिडल आर्डर में खेलते हैं, लेकिन इसके बाद भी पहले नंबर पर आना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। टॉप 5 के बाकी सारे बल्लेबाज ओपनर हैं। क्लासेन ने अब तक 11 मैच खेलकर 494 रन बना लिए हैं। हो सकता है कि आज ही वे 500 का आंकड़ा पार कर जाएं। इस बीच केएल राहुल दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 12 मैच खेलकर 477 रन अब तक बना लिए हैं।

अभिषेक शर्मा ऑरेंज कैप की रेस में नंबर तीन पर 

सनराइजर्स के लिए ओपनिंग करने वाले अभिषेक शर्मा नंबर तीन पर हैं। उन्होंने अब तक 11 मैच खेलकर 475 रन बनाने में सफलता हासिल की है। यानी टॉप 3 में दो बल्लेबाज तो सनराइजर्स हैदराबाद के ही हैं। इस बीच शुभमन गिल अब नंबर 4 पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 10 मैचों में ही 462 रन बना दिए हैं। वैभव सूर्यवंशी नंबर पांच पर हैं, उनके नाम 11 मैचों में 440 रन अब तक हो गए हैं।

पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार

इस बीच अगर पर्पल कैप की बात करें तो वहां पर भुवनेश्वर कुमार पहले नंबर पर हैं। भुवनेश्वर कुमार ने कमाल की गेंदबाजी की है, अब तक वे 11 मैच खेलकर 21 विकेट ले चुके हैं। एक मैच तो उन्होंने 4 सफलताएं हासिल की थी। इसके बाद दूसरे नंबर पर अंशुल कम्बोज हैं। जो चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल रहे हैं। अंशुल ने 11 मैच खेलकर अब तक 19 विकेट हासिल कर लिए हैं। अभी तो काफी मैच बाकी हैं, देखना होगा कि जब सीजन का समापन होगा तो कौन सी टीम विजेता बनकर सामने आती है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
60 %
1.4kmh
0 %
Mon
36 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
37 °
Fri
33 °

Most Popular