23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
HomeदेशBus Accident: वैष्णो देवी जा रही मिनी बस टकराई ट्रक से, 7...

Bus Accident: वैष्णो देवी जा रही मिनी बस टकराई ट्रक से, 7 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Bus Accident: यह भीषण सड़क दुर्घटना दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिनी बस और एक ट्रक में हुई एक टक्कर के कारण यह दुर्घटना घटी जिसके परिणामस्वरूप मिनी बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Bus Accident: शुक्रवार सुबह दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अंबाला के अस्पताल में फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।

यह भीषण सड़क दुर्घटना दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिनी बस और एक ट्रक में हुई एक टक्कर के कारण यह दुर्घटना घटी जिसके परिणामस्वरूप मिनी बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दरअसल हाइवे पर ट्रक ने एकाएक ब्रेक लगाया था जिससे पीछे से आ रही मिनी बस ट्रक से जा भिड़ी|

धार्मिक यात्रा पर थे बस सवार:

पुलिस ने बताया कि श्रद्धालु यूपी के बुलंदशहर से माता वैष्णो देवी की यात्रा पर मिनी बस से जा रहे थे। हादसे में बच गए अन्य व्यक्ति ने बताया कि उनकी मिनी बस के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था। जिससे मिनी बस ट्रक से टकरा गई। इस घटना में मरने वाले सात लोग एक ही परिवार से थे।

पुलिस ने बताया कि घटना में घायल तीन लोग घटनास्थल पर मर गए, जबकि चार लोग अस्पताल में उपचार के दौरान मर गए। डॉक्टरों ने बताया कि इस हादसे में अभी तक सात लोग मर चुके हैं और कई की हालत गंभीर है। अंबाला के पड़ाव थाने के SHO दिलीप ने बताया कि जिनकी स्थिति अधिक गंभीर है उन व्यक्तियों को नजदीकी बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है।

चालक हो गया फरार:

घटना में घायल लोगों में से कुछ का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है, जबकि कुछ घायलों की स्थिति खराब होने के कारण उनको निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बस में सफर करने वाली शिवानी ने बताया कि चालक ने दुर्घटना होने के बाद सबसे पहले निकलकर भाग गया था। 30 से 35 लोग बस में बैठकर वैष्णो देवी जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सब सो रहे थे और उन्हें पास कोई जानकारी नहीं थी कि हादसा कैसे हुआ।

हाल ही हुई थी ऐसी घटना:

इससे पहले कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर रात डेढ़ बजे के आसपास भी एक दुर्घटना हुई थी। वह बस भी धार्मिक यात्रा के लिए लोगों को ले जा रही था। इस बस में अधिकांश लोग पंजाब और हरियाणा से आए थे। वे सभी बनारस और वृंदावन से दर्शन करके वापस आ रहे थे। उस समय चलती बस में आग लग गई, जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं।

बस में सवार दूसरे लोगों ने बताया कि वे दस दिनों की तीर्थयात्रा पर गए थे। किराए पर बस बुक की गई थी। रात को बस में सभी लोग सो रहे थे। तभी उन्हें धुआं की सुगंध महसूस हुई। हादसे के दौरान मदद करने वाले लोगों ने बताया कि देर रात चलती बस से आग उठती दिखाई दी और बस पीछे से जल रही थी। बस से काफी धुआं निकल रहा था। लेकिन चालक को इस बात का पता नहीं था।

जलकर खाक हो गई थी पूरी बस:

बस चालक को उन्होंने आवाज दी और उसे बस रोकने को कहा, लेकिन वह नहीं रुका। बाद में उन्होंने बस पर बाइक से पीछा कर चालक को आग लगने की सूचना दी। इस बीच बस पूरी तरह से जल गयी थी| ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

लेकिन तब तक कई लोग बस से उतर गए थे और कई झुलस गए थे। वे तुरंत अस्पताल भेजे गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस में लगी आग इतनी तेज थी कि खिड़कियां को तोड़कर लोगों को बचा गया । हादसे में आठ लोग मर गए और बारह से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
68 %
2.1kmh
0 %
Tue
33 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
35 °
Sat
36 °

Most Popular