23.1 C
New Delhi
Thursday, February 13, 2025
HomeदेशLoksabha election 2024: छठे चरण के लिए 58 सीटों पर मतदान कल,...

Loksabha election 2024: छठे चरण के लिए 58 सीटों पर मतदान कल, धर्मेंद्र, मनोज, कन्हैया, मेनका सहित इन दिग्गजों की साख दांव पर

Loksabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत चुनाव के छठे चरण का प्रचार गुरुवार को समाप्त हो गया। इसके साथ ही आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यहां शनिवार 25 मई को वोट डाले जाएंगे।

Loksabha election 2024: छठे चरण के लिए 58 सीटों पर मतदान कल, धर्मेंद्र, मनोज, कन्हैया, मेनका सहित इन दिग्गजों की साख दांव परदेश में लोकतंत्र के उत्सव में फिर से भाग लेने का समय आ गया है। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के तहत चुनाव के छठे चरण का प्रचार गुरुवार को समाप्त हो गया।

इसके साथ ही आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यहां शनिवार 25 मई को वोट डाले जाएंगे। दिल्ली और हरियाणा की सभी सीटें छठे चरण में शामिल हैं। छठे चरण में ही जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी सीट पर भी मतदान होगा। वैसे तो इस सीट पर मतदान लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में ही होना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसे आगे खिसकाकर छठे चरण में कर दिया गया।

छठे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर:

सात चरणों में सम्पन्न होने जा रहे लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है। इनमें कई चर्चित नाम भी शामिल हैं। इनमें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी नाम है जो करनाल संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-राजौरी सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ओडिशा की संबलपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और अभिनेता राज बब्बर गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी हैं। फरीदाबाद लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर चुनाव लड़ रहे हैं। सुल्तानपुर से पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी चुनावी मैदान में हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार चुनावी मैदान में हैं। वहीं नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

छठे चरण में 58 सीटों पर होगा मतदान:

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत शनिवार 25 मई को 8 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग होनी है। इसमें बिहार की 8 सीटें भी शामिल हैं, जिनमें वाल्मिकी नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज (एससी), सीवान और महराजगंज सीटों पर वोटिंग होगी।

इससे अलावा छठे चरण में हरियाणा की 10 सीटें अम्बाला, कुरूक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद में भी मतदान होगा। जम्मू और कश्मीर अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर भी छठे चरण में मतदान होना है। झारखंड की 4 सीटों गिरिडीह, रांची, जमशेदपुर और धनबाद में भी छठे चरण में मतदान होगा। दिल्ली की सभी 7 सीटों चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली (एससी), पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में भी छठे चरण में वोट डाले जाएंगे। छठे फेज में ओडिशा की 6 सीटें संबलपुर, क्योंझर, ढेंकनाल, पुरी, भुवनेश्वर और कटक भी शामिल हैं।

यूपी की 14 सीटों सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकर नगर, डुमरियागंज, संत कबीर नगर, लालगंज (एससी), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (एससी), भदोही, श्रावस्ती और बस्ती में कल छठे चरण में वोटिंग होगी। पश्चिम बंगाल की 8 सीटों तमलुक, कांथी, घाटल, झारग्राम (एसटी), मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और बिष्णुपुर में भी कल वोट डाले जाएंगे।

अब तक पांच चरणों में ऐसा रहा मतदान:

बता दें के अब तक लोकसभा चुनाव 2024 के तहत पांच चरणों में वोटिंग हो चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, पांच चरणों में औसतन 65.96 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें पांचवें चरण में 62.2 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि चौथे चरण में 69.16 प्रतिशत मतदान हुआ था।

तीसरे चरण में 65.68 प्रतिशत वोटिंग हुई। दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान रहा और पहले चरण में 66.14 प्रतिशत वोटिंग हुई। कल 25 मई को छठे चरण का मतदान होगा। एक जून को अंतिम और सातवें चरण का मतदान होगा। सभी सीटों के चुनाव परिणाम 4 जून को आएंगे।

छठे चरण में 889 प्रत्याशी मैदान में:

लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में कुल 889 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से सबसे अधिक 223 उम्मीदवार हरियाणा में हैं। वहीं सबसे कम उम्मीदवार 20 जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से हैं। यूपी में 14 सीटों पर 162 प्रत्याशी उठे चरण में चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार में 86 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं दिल्ली में सात सीटों पर 162 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

पश्चिम बंगाल में आठ सीटों पर 79 उम्मीदवार हैं। झारखंड में चार सीटों पर 93 और ओडिशा में छह सीटों पर 64 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। उठे चरण की 58 सीटों पर 1978 लोगों ने नामांकन भरा था लेकिन सिर्फ नौ सौ लोगों का नामांकन वैध पाया गया। इसके बाद कुछ प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद अब कुल 889 प्रत्याशी चुनाव में रहे हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
23.1 ° C
23.1 °
23.1 °
28 %
5.7kmh
0 %
Thu
25 °
Fri
28 °
Sat
29 °
Sun
29 °
Mon
30 °

Most Popular