41.7 C
New Delhi
Wednesday, June 24, 2026
Homeदेश1 July Rule Change: 1 जुलाई से बदल जाएंगे कई बड़े नियम!...

1 July Rule Change: 1 जुलाई से बदल जाएंगे कई बड़े नियम! रेलवे, आधार समेत इन बदलावों का आप पर पड़ेगा सीधा असर

1 July Rule Change: कुछ ही दिनों में जून का महीना खत्म होने जा रहा है और जुलाई की शुरुआत हो जाएगी. हर महीने की तरह इस बार भी कुछ बदलाव होने जा रहे हैं. इन बदलावों का प्रभाव देश के सभी नागरिकों पर पड़ सकता है. साथ ही कुछ बदलावों से आम आदमी के जेब पर भी बोझ बढ़ सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे जरूरी बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 1 जुलाई से लागू होंगे. आइए जानते हैं…

1. आधार कार्ड

UIDAI के अनुसार, फिलहाल आधार में ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए 75 रुपये (GST सहित) शुल्क लिया जाता है. लेकिन 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक आधार मोबाइल ऐप के माध्यम से ईमेल अपडेट कराने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, यानी इस दौरान यह सेवा पूरी तरह फ्री रहेगी. ऐसे में अगर आपका ईमेल अभी तक आधार से लिंक नहीं है या पुराना ईमेल बदलना है, तो आप 1 जुलाई से शुरू होने वाली इस मुफ्त सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. इससे आपका आधार रिकॉर्ड अधिक सुरक्षित और अपडेटेड रहेगा.

2. रेलवे के नियम

सरकार ने जन विश्वास (संशोधन प्रावधान) अधिनियम, 2026 के तहत रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 137 और 138 में बदलाव किए हैं. इसके तहत अब न्यूनतम जुर्माना 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है. ये नए नियम 1 जुलाई से लागू किए जा सकते हैं. नए बदलाव के तहत अब रेलवे ने फैसला किया है कि खतरनाक वस्तुएं ले जाने पर कम से कम 10,000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा और गंभीर मामलों में जेल की सजा भी हो सकती है. साथ ही बिना वैध टिकट या पास के यात्रा करने वालों को अब 500 रुपये का जुर्माना देना होगा. इसके अलावा बिना लाइसेंस सामान बेचने, फेरी लगाने या रेलवे परिसर में भीख मांगने पर 2,000 रुपये तक की पेनल्टी लगेगी.

3. LPG के नियम

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण पिछले महीनों में LPG के दामों में काफी बदलाव देखा गया है. जून के महीने में भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपये तक महंगा हो गया था. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि 1 जुलाई से LPG सिलेंडर के दाम बदल सकते हैं, जिसका असर आम आदमी के जेब पर पड़ेगा.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
41.7 ° C
41.7 °
41.7 °
18 %
1.2kmh
8 %
Wed
41 °
Thu
43 °
Fri
44 °
Sat
44 °
Sun
44 °

Most Popular