24 C
New Delhi
Saturday, November 21, 2026
Homeदेशउज्जैन पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, बाबा महाकाल की भस्म आरती में...

उज्जैन पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, बाबा महाकाल की भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे तक किए दर्शन

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल शुक्रवार को धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए और तड़के आयोजित भस्म आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया। डिप्टी सीएम करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन करते रहे। इस दौरान वे भक्ति में लीन नजर आए।

दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आज एकादशी के पावन अवसर पर भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने का अवसर मिला है। यह सब बाबा महाकाल की कृपा से ही संभव हुआ है।

डिप्टी सीएम ने बाबा महाकाल से सभी के कल्याण की कामना करते हुए प्रार्थना की कि भगवान सभी को निरोगी और सुखी रखें तथा सब पर अपनी कृपा बनाए रखें। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक एवं जनसंपर्क अधिकारी आशीष फलवाड़िया ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत और सम्मान किया।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
24 ° C
24 °
22.1 °
69 %
1kmh
99 %
Sat
23 °
Sun
27 °
Mon
28 °
Tue
28 °
Wed
28 °

Most Popular