28.2 C
New Delhi
Sunday, October 4, 2026
Homeदेशई-रिक्शा की बैटरी फटने से गोदाम में लगी आग, दिल्ली में दर्दनाक...

ई-रिक्शा की बैटरी फटने से गोदाम में लगी आग, दिल्ली में दर्दनाक हादसा; 2 की मौत

नई दिल्ली: सोमवार तड़के राजधानी दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आयी है। रघुबीर नगर में स्थित एक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी चपेट में दो लोग भी आ गए जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। इस दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है वहीं स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आ गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

ई-रिक्शा की बैटरी के ब्लास्ट से भड़की थी आग 

सूत्रों की मानें तो, आग दिल्ली के रघुबीर नगर में स्थित एक गोदाम की पहली मंजिल पर लगी थी। पहली मंजिल में ई-रिक्शा की बैटरी रखी हुई थी। बताया जा रहा है कि तड़के इस बैटरी में अचानक से जोरदार धमाका हुआ। देखते ही देखते बैटरी से निकली आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे गोदाम में आग की लपटें फैल गईं।

दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू 

गोदाम में लगी आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया। दमकल विभाग को सुबह 4 बजकर 42 मिनट पर आग लगने की जानकारी मिली थी। जानकारी पाते ही दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गोदाम में फैली आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग पर काबू पाने से पहले ही दो लोग आग की चपेट में आ चुके थे।

रेस्क्यू के बावजूद भी गई जान 

गोदाम में जब आग लगी थी तब गोदाम में मौजूद दो लोग आग और धुएं की चपेट में आ गए। बचाव कार्य के दौरान दोनों को हादसे वाले स्थान से बाहर निकाला गया और तुरंत नजदीकी गुरु गोविंद सिंह अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच करने के बाद दोनों को ‘ब्रॉट डेड’ यानि अस्पताल लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सुफेद 17 वर्ष, पुत्र मोहम्मद नसीब और मोहम्मद सामिद 38 वर्ष, पुत्र शेख रिदकी के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है। बचाव दल द्वारा गोदाम की छानबीन अभी भी की जा रही है। गोदाम में लगी आग को लेकर स्थानीय प्रशासन अब आगे की जांच में लगा हुआ है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
28.2 ° C
28.2 °
28.2 °
58 %
2.8kmh
0 %
Sun
29 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
37 °

Most Popular