19.2 C
New Delhi
Sunday, November 8, 2026
HomeImpact FeatureSarkari Naukri 2026: रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! 3,477 पदों...

Sarkari Naukri 2026: रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! 3,477 पदों पर भर्ती, 8 अक्टूबर से आवेदन शुरू

Sarkari Naukri 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,477 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। पद के अनुसार अन्य शैक्षणिक योग्यता और पात्रता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

उम्मीदवारों का चयन आरआरबी द्वारा निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट जैसी प्रक्रियाएं शामिल हो सकती हैं। संबंधित पद के अनुसार चयन प्रक्रिया अलग हो सकती है। विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत वेतन दिया जाएगा। शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार विभिन्न पदों के लिए वेतन लेवल-5 और लेवल-6 के अनुसार निर्धारित होगा। इसके अलावा पात्र उम्मीदवारों को नियमानुसार विभिन्न भत्ते और अन्य सरकारी लाभ भी मिलेंगे।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

  • जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 500 रुपये
  • एससी/एसटी/पूर्व सैनिक/PwBD/महिला/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/EBC: 250 रुपये

आयु सीमा और अन्य जानकारी कब मिलेगी?

आरआरबी की ओर से भर्ती से जुड़ी आयु सीमा, पदवार योग्यता, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी शर्तों की विस्तृत जानकारी आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले जारी होने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के बाद ही आवेदन करें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.2 ° C
19.2 °
19.2 °
58 %
2.7kmh
0 %
Sun
19 °
Mon
29 °
Tue
30 °
Wed
31 °
Thu
32 °

Most Popular