19.9 C
New Delhi
Wednesday, November 4, 2026
HomeImpact FeatureRRB JE Exam 2026: जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख आई...

RRB JE Exam 2026: जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख आई सामने, जानें पूरा शेड्यूल

RRB JE Exam 2026: रेलवे में जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटीरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने भर्ती परीक्षा को लेकर संभावित कार्यक्रम जारी किया है। इसके मुताबिक, भर्ती के पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-I) अक्टूबर 2026 में आयोजित की जाएगी।

कब होगी RRB JE CBT-I परीक्षा?

RRB JE भर्ती 2026 के तहत CBT-I परीक्षा 27, 28 और 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा तिथि, शहर और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

परीक्षा से कितने दिन पहले आएगी सिटी स्लिप?

RRB के नोटिस के अनुसार, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि की जानकारी तथा ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले सभी क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं, उम्मीदवारों के लिए ई-कॉल लेटर परीक्षा की तारीख से करीब 4 दिन पहले डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा।

परीक्षा केंद्र पर आधार से होगा बायोमेट्रिक सत्यापन

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट साथ लेकर जाना होगा।

RRB ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले आवेदन संबंधी RRB वेबसाइट पर लॉगिन कर आधार के माध्यम से अपनी पहचान का सत्यापन पूरा कर लें।

परीक्षा से पहले आधार अनलॉक रखना जरूरी

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र जाने से पहले यह भी सुनिश्चित करना होगा कि UIDAI सिस्टम में उनका आधार अनलॉक हो। आधार कार्ड में नाम, जन्म तिथि, नवीनतम फोटो और जरूरी बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट होनी चाहिए।

साथ ही आधार में दर्ज जन्म तिथि 10वीं के प्रमाणपत्र में दर्ज जन्म तिथि के अनुरूप होनी चाहिए।

RRB ने उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर भरोसा करने को कहा है। बोर्ड ने नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले दलालों से भी सावधान रहने की अपील की है।

RRB JE CBT-I का एग्जाम पैटर्न

जूनियर इंजीनियर भर्ती के स्टेज-I कंप्यूटर आधारित टेस्ट में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।

विषयप्रश्नअंक
गणित3030
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क2525
सामान्य जागरूकता1515
सामान्य विज्ञान3030
कुल100100

गलत उत्तर पर होगी निगेटिव मार्किंग

CBT-I परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। इसलिए उम्मीदवारों को प्रश्न हल करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।

CBT-I में न्यूनतम अर्हता अंक वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित हैं। अनारक्षित और EWS उम्मीदवारों के लिए 40%, OBC-NCL और SC उम्मीदवारों के लिए 30%, जबकि ST उम्मीदवारों के लिए 25% न्यूनतम अंक निर्धारित हैं।

CBT-I में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी स्टेज-II परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसकी जानकारी RRB द्वारा रिजल्ट के माध्यम से दी जाएगी।

कैसे डाउनलोड करें RRB JE एडमिट कार्ड?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे:

  1. सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर CEN 04/2026 से संबंधित ई-कॉल लेटर या एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई जानकारी, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर प्रदर्शित एडमिट कार्ड को खोलें और सभी जानकारी ध्यान से जांचें।
  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
  6. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ निर्धारित पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तारीख, सिटी इंटिमेशन स्लिप, ई-कॉल लेटर और अन्य जरूरी निर्देशों के लिए RRB की आधिकारिक वेबसाइटों को नियमित रूप से चेक करते रहें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
19.9 ° C
19.9 °
19.9 °
23 %
1.4kmh
0 %
Tue
19 °
Wed
30 °
Thu
30 °
Fri
33 °
Sat
33 °

Most Popular