24.1 C
New Delhi
Saturday, October 31, 2026
HomeImpact FeatureRRB NTPC Graduate Recruitment 2026: आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, योग्य उम्मीदवार...

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, योग्य उम्मीदवार तुरंत भरें फॉर्म

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है। इस भर्ती के तहत कुल 3,548 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। स्नातक की डिग्री रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर निर्धारित की गई है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

3,548 पदों पर होगी भर्ती

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के माध्यम से अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर – 127 पद
  • गुड्स ट्रेन मैनेजर – 2,750 पद
  • जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट – 300 पद
  • सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट – 371 पद

आवेदन के लिए आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

कितनी लगेगी आवेदन फीस?

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है।

जानें परीक्षा का पैटर्न

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। सीबीटी-1 में सामान्य जागरूकता, गणित, जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग से कुल 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी।

सीबीटी-1 में सफल होने वाले उम्मीदवारों को सीबीटी-2 के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी और इसके लिए भी 90 मिनट का समय निर्धारित है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
24.1 ° C
24.1 °
24.1 °
52 %
2.4kmh
19 %
Sat
23 °
Sun
26 °
Mon
32 °
Tue
33 °
Wed
33 °

Most Popular