20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
Homeहेल्थMilk adulteration: आपके दूध में भी तो नहीं मिला है यूरिया, घर...

Milk adulteration: आपके दूध में भी तो नहीं मिला है यूरिया, घर बैठे 30 सेकेंड में ऐसे करें चेक

Milk adulteration: मुनाफ़ाखोर अपने मुनाफ़े को बढ़ाने के लिए दूध में यूरिया जैसा खतरनाक पदार्थ मिलाने से भी नहीं चूकते हैं| दूध की मात्रा बढ़ाने के लिए इसमें यूरिया के अलावा डिटर्जेंट, शुगर, साल्ट, फॉर्मेलिन जैसे अन्य रसायन भी मिलाएं जाते हैं। यह मिलावट वाला दूध हमारे शरीर के लिए बहुत घातक हो सकता है। आम जनता के लिए इस मिलावट को पहचान पाना मुश्किल होता है| फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने घर बैठे 30 सेकेंड में दूध में मिले हुए यूरिया की जांच करने का एक तरीका बताया है। आइए जानते है क्या है वो तरीका।

Milk adulteration:अच्छे स्वास्थ्य के लिए लोगों को हर दिन दूध पीने की सलाह दी जाती है। दूध विटामिन बी2, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है। शरीर को पोषक तत्व देने के कारण यह बहुत फायदेमंद है। दूध रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं में से एक है। हम कोशिश करते हैं कि हमें शुद्ध दूध मिले| लेकिन आजकल भोजन और पेय पदार्थों में काफी मिलावट हो रही है। मुनाफ़ाखोर अपने मुनाफ़े को बढ़ाने के लिए दूध में यूरिया जैसा खतरनाक पदार्थ मिलाने से भी नहीं चूकते हैं|

दूध की मात्रा बढ़ाने के लिए इसमें यूरिया के अलावा डिटर्जेंट, शुगर, साल्ट, फॉर्मेलिन जैसे अन्य रसायन भी मिलाएं जाते हैं। यह मिलावट वाला दूध हमारे शरीर के लिए बहुत घातक हो सकता है। आम जनता के लिए इस मिलावट को पहचान पाना मुश्किल होता है| फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने घर बैठे 30 सेकेंड में दूध में मिले हुए यूरिया की जांच करने का एक तरीका बताया है। आइए जानते है क्या है वो तरीका।

इस वजह से मुनाफाखोर मिलाते हैं दूध में यूरिया:

यूरिया एक कार्बनिक पदार्थ है। जिसका इस्तेमाल फसलों की पैदावार को बढ़ाने के लिए किया जाता है। यह एक सफेद रंग का ऑर्गनिक फ़र्टिलाइज़र होता है| यह एक जहरीला, गंधहीन और बेस्वाद केमिकल है। अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए मुनाफाखोर लोग इसे दूध में मिलाते हैं| सफ़ेद रंग का होने के कारण दूध में इसकी मिलावट का पता नहीं चल पता है। यह दूध को गाढ़ा भी कर देता है|

मिलावटी दूध से हो सकती है ये खतरनाक बीमारियां:

कुछ लोग दूध में वसा यानि फैट को बढ़ाने के लिए यूरिया मिलाते हैं| लेकिन यह केमिकल इतना खतरनाक है कि आपकी आंतों और पाचन तंत्र को खराब कर सकता है। इस तरह के मिलावटी दूध को पीने से किडनी डिजीज, दिल की बीमारी, कम दिखाई देने और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां भी हो सकती हैं। कभी—कभी इसके यूज़ से मौत हो जाने जैसे मामले भी सामने आए हैं।

मिलावटी दूध की पहचान कैसे करें:

FSSAI ने घर पर ही यूरिया की जांच करने के लिए एक छोटा सा टेस्ट बताया है। इससे आप आसानी से मात्र 30 सेकंड में ही दूध की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। सबसे पहले एक 5ml की टेस्ट ट्यूब में दूध डालकर उसमें 2ml आयोडीन मिलाएं। फिर उसे अच्छे से मिक्स करें। थोड़ी देर में अगर यह रंग बदलकर chocolate red Brown हो जाए तो समझ जाइए आपके दूध में यूरिया मिला हुआ है।

दूध को शक्तिहीन कर देता है यूरिया:

दूध प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ए से भरपूर होता है। इसके नियमित इस्तेमाल से दिल के रोग, हाई ब्लड प्रेशर और टाइप 2 मधुमेह जैसी बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है। कैल्शियम और विटामिन डी होने के कारण दूध हमारी हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है। मगर दूध में यूरिया जैसे केमिकल शामिल करने से इसकी ताकत खत्म हो जाती है और यह स्वास्थ के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है|

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
20.1 ° C
20.1 °
20.1 °
77 %
1kmh
20 %
Wed
34 °
Thu
32 °
Fri
24 °
Sat
29 °
Sun
30 °

Most Popular