25.5 C
New Delhi
Monday, October 26, 2026
HomeदेशPetrol-Diesel Price: घरेलू सिलेंडर के बाद अब देशभर में घटे पेट्रोल-डीजल के...

Petrol-Diesel Price: घरेलू सिलेंडर के बाद अब देशभर में घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में नए रेट

Petrol-Diesel Price: केन्द्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। पेट्रोल—डीजल के दाम आज यानि शुक्रवार सुबह 6 बजे से देश भर में लागू हो गए हैं। इससे पहले राजस्थान सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत पर लगने वाले वैट को 4 फीसदी कम करने का ऐलान किया था। इससे राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 1.40 रुपये से लेकर 5.30 रुपये तक गिर गई है। डीजल भी 1.34 रुपये से 4.85 रुपये तक सस्ता हुआ है।

Petrol-Diesel Price: होली से पहले लोगों को बड़ी राहत मिली है। पहले मोदी सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 100 रुपए की कटौती की। अब देशभर में पेट्रोल—डीजल के दाम कम हो गए हैं। बता दें कि केन्द्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। पेट्रोल—डीजल के दाम आज यानि शुक्रवार सुबह 6 बजे से देश भर में लागू हो गए हैं। सरकार के इस बड़े निर्णय के बाद सभी राज्यों में पेट्रोल व डीजल के दाम कम हो गए हैं।

राजस्थान में घटाया 4 फीसदी वैट:

बता दें की इससे पहले राजस्थान सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत पर लगने वाले वैट को 4 फीसदी कम करने का ऐलान किया था। इससे राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 1.40 रुपये से लेकर 5.30 रुपये तक गिर गई है। डीजल भी 1.34 रुपये से 4.85 रुपये तक सस्ता हुआ है। बता दे 15 मार्च यानि आज से राजस्थान के जयपुर जिले में पेट्रोल की कीमत 108.83 से कम होकर 104.88 रुपये प्रति लीटर हो गई है। साथ ही, डीजल का मूल्य भी 94.04 रुपये प्रति लीटर से घटकर 90.36 रुपये हो गया है।

महानगरों में अब ये हैं पेट्रोल की कीमतें:

आज नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में 103.94 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल की दर 100.75 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपने एक्स अकाउंट पर जारी किए एक पोस्ट में बताया कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) जैसे भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल ने देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया है। यह नई कीमतें 15 मार्च 2024 सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी।

महानगरों में डीजल की कीमतें:

बता दे देश की राजधानी नई दिल्ली में आज से डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर के स्थान पर 87.62 रुपये हो गई है। वही आज से मुंबई में डीजल 92.15 रुपये की दर से मिलेगा। कोलकाता में डीजल की कीमत 90.76 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। जबकि चेन्नई में अब इसकी कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर होगी ।

रोजाना तय होती हैं पेट्रोल—डीजल की कीमतें:

हमारे देश में डीजल और पेट्रोल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों को देखते हुए भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों को निर्धारित करती हैं। हर दिन सुबह, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल छह अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की अपडेटेड जानकरी देती है|

SMS के जरिए जानें आपके शहर में तेल की कीमतें:

बता दे कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले करों की वजह से डीजल और पेट्रोल की कीमतें भी विभिन्न शहरों में अलग-अलग होती हैं। यदि आप Indian Oil Company (IOCL) कंपनी के ग्राहक है तो चाहे तो फ़ोन के जरिए भारत के प्रमुख शहरों में उनके डीजल और पेट्रोल की कीमतों को जान सकते हैं।

इसके लिए आपको एक RSP कोड इस फॉर्मेट “RSP Dealer Code of Petrol Pump” में लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वही भारत पेट्रोलियम के कस्टमर्स को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेजना होगा|

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
25.5 ° C
25.5 °
25.5 °
22 %
2.5kmh
0 %
Mon
31 °
Tue
31 °
Wed
32 °
Thu
31 °
Fri
31 °

Most Popular