26.3 C
New Delhi
Monday, November 9, 2026
Homeहेल्थचलते समय तलवों में दर्द को न करें नजरअंदाज! जानें किन बीमारियों...

चलते समय तलवों में दर्द को न करें नजरअंदाज! जानें किन बीमारियों का हो सकता है संकेत और आसान उपाय

कई बार वॉक के दौरान, चलते फिरते या उठते ही तलवे में तेज दर्द होने लगता है। हड्डियों के सिरों में होने वाला दर्द असहनीय हो सकता है और इससे आपके रोज के काम भी प्रभावित हो सकते हैं। पैर के तलवे में दर्द को अक्सर मेटाटार्सलजिया कहा जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे कारण बता रहे हैं जिससे पैर के तलवों में तेज दर्द होने लगता है।

तलवे में दर्द क्यों होता है?

गलत फिटिंग के चप्पच जूते- अगर आप गलत फिटिंग के चप्पल जूते पहनते हैं तो इससे तलवे में दर्द हो सकता है। जो लोग ऊंची एड़ी के जूते, आगे से बहुत पतले या सख्त सोल वाले जूते पहनते हैं उन्हें पैर और तलवे में दर्द की समस्या ज्यादा होती है।

हाई एक्टिविटी- अगर आप बहुत हाई इंटेंसिटी के साथ कोई फिजिकल एक्टिविटी करते हैं जैसे दौड़ना, खेलना या डांस करते हैं तो इससे तलवे में दर्द महसूस हो सकता है।

पैरों की बनावट- कुछ लोगों के पैरों की बनावट थोड़ी अलग होती है। किसी के पैर चपटे होते हैं तो किसी की एडी ऊंची होती है। ऐसे लोगों में पैर और तलवे में दर्द की समस्या हो सकती है।

पैर की उंगलियों अलग होना- अगर आपके पैर की उंगलियां थोड़ी अलग हैं। जैसे पैर की उंगलिया ज्यादा लंबी हैं तो वो जूते में आगे मुड़ने लगती हैं। कई बार अंगूठा दबने से उंगलियों और पैरों पर ज्यादा प्रेशर पड़ता है।

सूजन संबंधी गठिया- जिन लोगों को गठिया है उन्हें पैरों पर सूजन की समस्या रहती है। यानि गाउट, रूमेटॉइड आर्थराइटिस जैसी समस्याओं में पैरों में दर्द होने लगता है। गाउट अचानक होता है, जिसमें त्वचा लाल हो जाती है और तेज दर्द होता है। रूमेटॉइड आर्थराइटिस की वजह से पैरों के अगले हिस्से में लगातार अकड़न और सुबह दर्द होता है।

मोटापा और तेजी से वजन बढ़ना- अगर आपका वजन ज्यादा है तो पैर में दर्द की समस्या हो सकती है। अतिरिक्त पाउंड से पैर उठाते समय ज्यादा प्रेशर पड़ता है। अचानक वजन बढ़ने से पैर को सही समय नहीं मिलता और दर्द शुरू हो जाता है।

तलवे का दर्द कैसे दूर करें?

अगर आपको पैर और तलवों में तेज दर्द हो रहा है तो इस वक्त कोई फिजिकल एक्टिविटी करने की बजाय पैरों को रिलेक्स दें। दौड़ने के बजाय 24-48 घंटे तक साइकिल चलाएं या बस बैठें। पैर के अगले हिस्से के नीचे 10 मिनट के लिए बर्फ का एक पैकेट रखें। ऐसा दिन में 2-3 बार करें। जब लंबे समय तक सोफे पर बैठें तो पैरों को ऊपर करके रखें। पैर को ऊपर की ओर उठाएं और हार्ट के नजदीक लेकर जाएं। टाइल और कंक्रीट प नंगे परै न चलें। आरामदायक जूते पहने और पारों की तेल से हल्का मालिश करें।

RELATED ARTICLES
New Delhi
few clouds
26.3 ° C
26.3 °
26.3 °
49 %
2.2kmh
20 %
Mon
26 °
Tue
29 °
Wed
31 °
Thu
32 °
Fri
32 °

Most Popular