24 C
New Delhi
Sunday, November 1, 2026
HomeफैशनAlia Bhatt: ब्लैक वेलवेट साड़ी में आलिया भट्ट का दिलकश अंदाज

Alia Bhatt: ब्लैक वेलवेट साड़ी में आलिया भट्ट का दिलकश अंदाज

Alia Bhatt: वेब सीरिज पोचर की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भारतीय पोशाक साड़ी में नज़र आईं आलिया भट्ट।

Alia Bhatt: विदेश में भारतीय संस्कृति की छाप छोड़ आईं हैं आलिया भट्ट। आलिया भट्ट अपनी वेब सीरीज़ पोचर की स्क्रीनिंग के दौरान लंदन में इस अंदाज में पहुँची की वहाँ पर मौजूद लोगों की निगाहें एक्ट्रेस से हट ही नहीं रहीं थीं। विदेश में सीरीज की स्क्रीनिंग पर आलिया ने देसी अंदाज अपनाया। यही वजह रही कि वहाँ पर एक्ट्रेस ने महफिल की पूरी लाइमलाइट लूट ली। 

मखमली साड़ी और लाल लिपस्टिक के साथ आलिया का यह दिलकश भारतीय लुक देखकर कोई भी उनपर फ़िदा हो जाएगा। इस मौक़े पर आलिया किसी हुस्न परी जैसी लग रहीं थीं। 

दरअसल, आलिया ‘पोचर’ की स्क्रीनिंग में साड़ी पहनकर गईं। काली कलर की मखमली साड़ी में एक्ट्रेस की खूबसूरती देखने लायक थी। गले में मल्टीलेयर्ड मोतियों की माला और मिनिमल इयररिंग्स ने उनके ओवरऑल लुक में चार-चांद लगाया। 

मैसी हेयर बन, मिनिमल मेकअप के साथ चटक लाल लिपिस्टिक आलिया के लुक को और भी शानदार बना रही थी। 

मुस्कुराते, काउच पर पोज देते और खिड़की के पास बलखाते, आलिया ने अपने गॉर्जियस लुक में एक से बढ़कर एक फोटो खिंचवाई। एक तस्वीर में उन्हें अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ फोटो खिंचवाकर सिस्टर गोल्स देते हुए देखा जा सकता है। आलिया ने खूबसूरत झलकियां दिखाते हुए कहा, “एक खास दिन के लिए तैयार हुई हूं।”

आलिया ने स्क्रीनिंग के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर ख़ुद यह फ़ोटो शेयर की हैं। इस ग्लैमरस अवतार में आलिया को देखकर उनके फैंस दीवाने हो गए हैं। इस इवेंट को अटैंड करने के लिए आलिया भट्ट अपनी मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्टके साथ स्क्रीनिंग में पहुंचीं। 

बता दें कि हाथियों की तस्करी पर आधारित इस वेब सीरीज ‘पोचर’ का निर्देशन एमी अवॉर्ड विनररिची मेहता ने किया है। इस सीरीज के प्रोडक्शन की कमान ख़ुद आलिया भट्ट ने सँभाली है। इस दौरान मंत्रमुग्ध कर देने वाला आलिया का यह लुक वाक़ई में किसी को भी घायल कर दे। आलिया की इन फ़ोटोज़ पर एक्ट्रेस की सासू मां नीतू कपूर ने जमकर प्यार बरसाया है। अनिल कपूर से लेकर रिया कपूर तक ने भी कमेंट कर प्यार लुटा है। यही नहीं बल्कि फैंस भी भर-भरकर उनकी तारीफ़ों के पुल बांधते थक नहीं रहें हैं।

‘पोचर’ 23 फरवरी 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। यह उनकी पहली वेब सीरीज है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने ‘डार्लिंग्स’ को भी प्रोड्यूस किया था। इन दिनों वह अपनी नेक्सट फिल्म ‘जिगरा’  को पर्दे पर उतारने की तैयारी कर रही हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
mist
24 ° C
24.1 °
24 °
78 %
3.1kmh
0 %
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
33 °
Wed
33 °
Thu
33 °

Most Popular