34.9 C
New Delhi
Sunday, October 4, 2026
HomeएंटरटेनमेंटVarun Dhawan: वरुण धवन के घर गूंजेगी किलकारी, फ़ोटो देख दीवाने हुए...

Varun Dhawan: वरुण धवन के घर गूंजेगी किलकारी, फ़ोटो देख दीवाने हुए फैंस

Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उन्होंने गुड न्यूज़ को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निराले अंदाज में ख़ुद शेयर किया है।

Varun Dhawan:  वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल जल्द ही माँ बनने वाली हैं। उन्होंने अपनी एक ख़ास फ़ोटो को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्रम पर शेयर करके फैंस को यह गुड न्यूज़ दी है। इस फ़ोटो को देखकर यही लग रहा है कि वरुण ज़ोर-ज़ोर से चिल्ला रहें हैं कि वो अब जल्द ही बाप बनने वाले हैं।

वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और नताशा की ब्लैक एंड वाइट फ़ोटो शेयर की है। जिसमें वह नताशा के बेबी बढ़ को चूमते नज़र आ रहें हैं। यह फ़ोटो देखकर कोई भी यही कहेगा टचवुड। वरुण ने फ़ोटो को शेयर किया और साथ ही एक मैसेज लिखा कि ‘हम प्रेगनेंट हैं’।

वरुण धवन ने जब से अपनी वाइफ़ नताशा की बेबी बंप के साथ फ़ोटो शेयर की है तभी से फैंस और सेलेब्स लगातार बधाई दें रहें हैं। वरुण धवन और नताशा दलाल जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं और गुड न्यूज फैंस संग शेयर करके उन्होंने सभी की ख़ुशी को और भी बढ़ा दिया है। वरुण धवन ने पत्नी नताशा के बेबी बंप पर किस करते हुए तस्वीर शेयर की, जो बेहद प्यारी है। वरुण ने यह भी लिखा कि ’इस सफर में आप सभी का प्यार और आशीर्वाद चाहिए।’

Varun Dhawan और Natasha Dalal को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। भूमि पेडनेकर से लेकर नेहा धूपिया, इसाबेल कैफ, मौनी रॉय, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर और सोनम कपूर समेत कई सेलेब्स ने कपल को इस नए चैप्टर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वैसे वरुण एक्सर अपनी और नताशा की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इन फोटोज पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।

वरुण धवन और नताशा दलाल ने 24 जनवरी 2021 में शादी की थी। वह और नताशा बचपन के दोस्त हैं और छठी क्लास से साथ हैं। हालांकि उन्हें प्यार एक कॉन्सर्ट के दौरान हुआ था। अब आप देख ही सकते हैं कि वह दोनों एक साथ कितने खुश हैं और अपनी लाइफ़ का हर पल इंजॉय करते हैं।

कुछ दिन पहले ही यामी गौतम और आदित्य धर ने अनाउंस किया था कि वो भी जल्द पैरेंट्स बनने वाले हैं। यामी अभी साढ़े पांच महीने की प्रेगनेंट हैं। उधर अनुष्का शर्मा की जल्द ही डिलिवरी होने की खबरें हैं। अनुष्का जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। यानी की बॉलीवुड में यह नया साल बेबीस के नाम होने वाला है।

बहराल, वरुण का फ़िल्मी करियर काफ़ी अच्छा चल रहा है। उनकी हाल है में रिलीज़ हुई कई फ़िल्मों ने बॉक्स आफिस पर अच्छा बिज़नेस किया है। जिनमें शामिल भेड़िया, बवाल और भी कई फ़िल्में रही। अब जल्द ही वरुण फ़िल्म ‘बेबी जॉन’ में नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ था। जिसे देखकर फैंस को यही लगा की एक और वरुण की एंटरटेनमेंट फ़िल्म उनका मनोरंजन करने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
34.9 ° C
34.9 °
34.9 °
33 %
3.8kmh
0 %
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
38 °

Most Popular