21 C
New Delhi
Friday, October 16, 2026
HomeएंटरटेनमेंटTera Kya Hoga Lovely: 'तेरा क्या होगा लवली' का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज़

Tera Kya Hoga Lovely: ‘तेरा क्या होगा लवली’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज़

Tera Kya Hoga Lovely: रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज की अपकमिंग फिल्म 'तेरा क्या होगा लवली' का मजेदार ट्रेलर आज रिलीज़ हो चुका है। जिसे लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

Tera Kya Hoga Lovely: फ़िल्म ’तेरा क्या होगा लवली’ कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर है। इसके ट्रेलर को देखने के बाद फैंस हंस-हंसकर लोटपोट ज़रूर हो गए होंगे। फिल्म में इलियाना डिक्रूज और रणदीप हुड्डा ने लीड रोल निभाया है।

काफ़ी लंबे समय के बाद इलियाना डिक्रुज किसी फ़िल्म में नज़र आएँगी। उनके फैंस इसलिए और भी ज़्यादा एक्साइटेड हैं कि वह फिर से एक बार अपनी फ़ेवरेट एक्ट्रेस को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘तेरा क्या होगा लवली’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर में इलियाना और रणदीप हुड्डा के बीच खिट-पिट से लेकर रोमांटिक सीन्स दिखाए गए हैं।

ट्रेलर की शुरुआत इलियाना डिक्रूज के कैरेक्टर से होती है जिनकी फोटो को एडिटिंग के जरिए गोरा किया जा रहा है। यानी की सांवली सलोनी रंगत पर फिदा हुए रणदीप हुड्डा। दरअसल, फिल्म में इलियाना के कैरेक्टर का नाम तो लवली है लेकिन असल में उनका रंग काफी सांवला है। उनकी सांवली रंगत की वजह से उनकी रिश्ता तो नहीं होता लेकिन शादी में देने वाला उनका दहेज चोरी हो जाता है।

‘तेरा क्या होगा लवली’ के ट्रेलर में रणदीप हु्ड्डा बतौर लीड एक्टर दिखाई दिए हैं जो कि एक पुलिसवाले का रोल निभाने वाले हैं। चोरी का केस हैंडल करते-करते एक्टर सांवली रंगत वाली लवली पर दिल हार बैठते हैं। कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर ये फिल्म काफ़ी मज़ेदार दिख रही है। 

इलियाना डिक्रूज ने फिल्म ‘तेरा क्या होगा लवली’ का ट्रेलर शेयर करते कैप्शन में लिखा है ‘लवली की लाइफ में एक चीज हमेशा पक्की है, बैक-टू-बैक सियाप्पा।’ वैसे आपको बता दे कि ‘तेरा क्या होगा लवली’ के ट्रेलर के साथ इस फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई ह। यह फिल्म 8 मार्च को इंटरनेशनल वीमेन्स डे पर रिलीज होगी।

बता दे कि फ़िल्म ‘तेरा क्या होगा लवली’ इलियाना प्रेग्नेंसी के बेटे की डिलीवरी के बाद पहली फ़िल्म है। वहीं रणदीप हुड्डा लिन लैशराम से शादी के बाद पहली बार पर्दे पर नजर आएंगे। बता दें कि ‘तेरा क्या होगा लवली’ को बलविदंर सिंह जनूजा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में इलियाना डिक्रूज और रणदीप हुड्डा के अलावा करण कुंद्रा, गीतिका विद्या और वरुण शर्मा जैसे स्टार्स भी दिखाई देंगे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
21 ° C
21 °
21 °
70 %
3.7kmh
41 %
Fri
21 °
Sat
26 °
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
36 °

Most Popular