30.6 C
New Delhi
Friday, September 25, 2026
HomeएंटरटेनमेंटRaveena Tandon : भक्ति के रंग में रंगीं रवीना टंडन, ऋषिकेश में...

Raveena Tandon : भक्ति के रंग में रंगीं रवीना टंडन, ऋषिकेश में सादगी भरे अंदाज ने जीता फैंस का दिल

बॉवीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अक्सर अपने ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। 53 साल की उम्र में भी रवीना के चेहरे पर यंग एक्ट्रेसेज वाला ही चार्म है। एक्ट्रेस धर्म और आध्यात्म से भी जुड़ी हुई हैं, उन्हें कई बार ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते देखा गया है। इस बार एक्ट्रेस मां गंगा के दर्शन के लिए ऋषिकेश पहुंची हैं, जहां वो बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं। बिना किसी फैशन और स्टाइल के एक्ट्रेस सादगी भरे अंदाज में सड़कों पर घूमती दिखीं। इसकी झलकियां भी सामने आई हैं, जिसमें रवीना साड़ी पहने, बेफिक्र अंदाज में स्कूटी की सैर करती दिख रही हैं।

लोगों को भा गई एक्ट्रेस की तारीफ

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि रवीना टंडन उतराखंड के ऋषिकेश में घूम रहीं हैं। उन्हें राम झूला के पास स्पॉट किया गया है। रवीना बेज साड़ी पहने, सिर पर पीला गमच्छा लपेटे, पीठ पर बैग टांगे हुए रवीना टंडन बिल्कुल जुदा अंदाज में पैदल चलते हुए आगे आती हैं और फिर एक स्कूटी पर स्वार होकर निकल पड़ती हैं। वो स्कूटे पर बैठकर जोर-जोर से हर हर गंगे के जयकारे भी लगाती हैं। फैंस को एक्ट्रेस का ये अंदाज भा गया है और उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं।

फैंस का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस रियल लाइफ में पर्दे के रंग-ढ़ंग से बिल्कुल इतर जिंदगी जीती हैं। एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘ये रवीना टंडन हैं न, ये तो पहचान मे ही नहीं आ रही हैं।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘हमेशा स्टाइलिश नजर आने वाली रवीना का ये अंदाज कम ही देखने को मिलता है।’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘रवीना पूरी तरह भक्ती में डूबी हुई हैं, मां गंगा के रंग में वो रंग चुकी हैं।’ फिलहाल एक्ट्रेस के हाव भाव से यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि ऋषिकेश उन्हें भा गया है। बता दें, एक्ट्रेस मां गंगा के आशीर्वाद लेने के लिए पहुंची थीं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
scattered clouds
30.6 ° C
30.6 °
30.6 °
53 %
3.7kmh
49 %
Fri
30 °
Sat
29 °
Sun
27 °
Mon
28 °
Tue
33 °

Most Popular