31.5 C
New Delhi
Tuesday, September 22, 2026
HomeएंटरटेनमेंटOhh My Dog Screening: रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने...

Ohh My Dog Screening: रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन हाल ही में पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुईं और इस दौरान उन पर फिल्म के स्टार डॉग ने अचानक से हमला कर दिया। हालांकि, एक्ट्रेस को इस हमले में कोई चोट नहीं आई और उन्होंने बिना डरे बहुत ही शांति से स्थिति को संभाले की कोशिश की। वीडियो में जैसे की देखा जा सकता है कि फिल्म के डॉग स्टार ने उन्हें लगभग काट ही लिया था, लेकिन घबराने के बजाय रवीना ने आराम से सब कुछ संभाला। उनके इस शांत व्यवहार की इंटरनेट पर खूब तारीफ हो रही है।

रवीना टंडन पर डॉग ने किया अटैक

मुंबई में फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जहां रवीना भी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने फिल्म की कास्ट और डॉग स्टार के साथ पोज दिया। हालांकि, मामला तब अचानक शॉकिंग हो गया, जब कुत्ता गुस्सा होकर भौंकने लगा और तस्वीरें खिंचवाने के बाद जब रवीना उठीं तो उसने उन्हें काटने की कोशिश की। उनकी ड्रेस का एक धागा कुत्ते के मुंह में फंस गया। इस पूरी घटना के दौरान रवीना शांत रहीं और पीछे हटने के बजाय डॉग को शांत करते दिखाई दीं। बता दें कि रवीना टंडन एक डॉग लवर भी हैं।

रवीना टंडन के शांत अंदाज ने जीता दिल

एक्ट्रेस के इस व्यवहार ने फैंस को खुश कर दिया। एक ने कमेंट किया, ‘आपके धैर्य और दयालुता के लिए धन्यवाद रवीना मैम।’ दूसरे ने लिखा, ‘यह एक सच्चे एनिमल लवर की निशानी है।’ एक फैन ने कहा, ‘आस-पास इतनी हलचल की वजह से कुत्ता शायद तनाव में होगा। इसे इतनी समझदारी से संभालने के लिए रवीना का धन्यवाद।’ सोशल मीडिया पर रवीना टंडन का यह वीडियो सभी को बहुत पसंद आ रहा है।

‘ओह माय डॉग’ की कहानी क्या है?

अमित राय की डायरेक्ट की हुई ‘ओह माय डॉग’ एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसकी कहानी एक कुत्ते के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म एक बहादुर कुत्ते की कहानी पर है जो गायब होने वाले कुत्तों से जुड़े एक रैकेट का पर्दाफाश करने में मदद करता है। पंकज त्रिपाठी के अलावा, फिल्म में पवन मल्होत्रा, माही राय, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल, विजय मिश्रा, श्रीधर दुबे, बुल्लू कुमार और सुलक्षणा बरुआ भी हैं।

‘ओह माय डॉग’ बनाने के पीछे क्या था मकसद?

डायरेक्टर अमित राय ने फिल्म को परिवारों के लिए बनाई गई कहानी बताया है। साथ ही जानवरों के प्रति दयालुता का संदेश भी दिया है। उन्होंने कहा, ‘कुत्ते हमें बिना किसी उम्मीद के प्यार और वफादारी का सबसे शुद्ध रूप सिखाते हैं। ओह माय डॉग के जरिए मैं एक ऐसी कहानी बताना चाहता था जो हर परिवार के लिए इमोशनल, मनोरंजक और सार्थक हो। यह सिर्फ एक बच्चे और कुत्ते की फिल्म नहीं है। यह सभी जीवित प्राणियों के साथ दयाभाव से मिल-जुलकर रहने के बारे में है। अगर दर्शक जानवरों के प्रति अपने दिलों में थोड़ी और दयालुता लेकर जाते हैं तो मुझे लगेगा कि इस फिल्म ने सच में अपना मकसद पूरा कर लिया है।’

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
31.5 ° C
31.5 °
31.5 °
70 %
1.5kmh
0 %
Tue
30 °
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
36 °
Sat
35 °

Most Popular