18.2 C
New Delhi
Saturday, November 7, 2026
HomeएंटरटेनमेंटNetflix नहीं, इस OTT पर रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’, मेकर्स ने किया...

Netflix नहीं, इस OTT पर रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’, मेकर्स ने किया बड़ा प्लेटफॉर्म खुलासा

‘धुरंधर 2’, जिसका ऑफिशियल टाइटल धुरंधर: द रिवेंज है और इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। धुरंधर के सीक्वल का टीजर मंगलवार, 3 फरवरी को रिलीज ह चुका है। धुरंधर के नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने के बाद से नेटिजन्स हमजा अली मजारी के रूप में रणवीर की परफॉर्मेंस की बहुत तारीफ कर रहे हैं। पहली फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद, जिसने रिलीज के तीन हफ्तों के अंदर दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे। अब उनके सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है।

धुरंधर 2 ओटीटी रिलीज

आज सुबह टीजर आने के बाद से फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि ‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी। क्लिप में इस बात का भी इशारा दिया गया है कि थिएटर में रिलीज होने के बाद धुरंधर: द रिवेंज कहां स्ट्रीम होगी, पहले पार्ट के उलट दूसरा पार्ट नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर नहीं होगा। इसके बजाय सीक्वल जिओ हॉटस्टार पर आएगा। पहले पार्ट के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे थे और फिल्म ने 30 जनवरी को अपनी स्ट्रीमिंग जर्नी शुरू की थी। इस बीच, जियो हॉटस्टार का लोगो ‘धुरंधर 2’ के पहले पोस्टर पर और टीजर के एंड क्रेडिट्स में भी दिख रहा है, जिससे लगता है कि यह सीक्वल से जुड़ा हुआ है।

ब्लॉकबस्टर फिल्म सीक्वल 2026 में मचाएगा धूम

‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज डेट अभी तक बताई नहीं गई है। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, B62 स्टूडियोज़ प्रोडक्शन, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पांच भाषाओं: हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर है जिसे आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है और ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने भी प्रोड्यूस किया है।

धुरंधर 2 की कहानी

यह फिल्म अंडरकवर एजेंट जसकिरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) के हमजा बनने की कहानी दिखाती है। साथ ही धीरे-धीरे उसके काले अतीत का भी खुलासा करती है। टीजर में पाकिस्तान के कराची में हमजा के अंडरकवर मिशन के एक नए चैप्टर की झलक भी मिलती है, जहां वह रहमान डकैत की विरासत को संभालता है, जिसका किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया था और जिसे उसने पहली किस्त में मार दिया था, ताकि वह नया शेर-ए-बलूच और लयारी का बेताज बादशाह बन सके।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
18.2 ° C
18.2 °
18.2 °
28 %
2.1kmh
0 %
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
31 °
Tue
30 °
Wed
29 °

Most Popular