21.2 C
New Delhi
Friday, November 6, 2026
HomeएंटरटेनमेंटDisha Patani and Talwiinder : दिशा पाटनी ने तलविंदर संग रिश्ते पर...

Disha Patani and Talwiinder : दिशा पाटनी ने तलविंदर संग रिश्ते पर लगाई मुहर, हाथों में हाथ डालकर दिखाया प्यार का बेफिक्र अंदाज…

Disha Patani and Talwiinder : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर-म्यूजिक प्रोड्यूसर तलविंदर सिंह सिद्धू को लेकर चल रही चर्चाओं को उस वक्त और हवा मिल गई, जब दोनों को हाल ही में मुंबई में आयोजित इंटरनेशनल म्यूजिक फेस्टिवल लोलापालूजा में एक साथ देखा गया। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन इस बार न तो छुपना था और न ही दूरी। हाथों में हाथ डाले, बेफिक्र अंदाज में इवेंट में एंट्री कर दोनों ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या यह उनके रिश्ते की ऑफिशियल कंफर्मेशन है?

इवेंट में एंट्री और साथ में गाड़ी से रवाना

सोशल मीडिया पर सामने आए कई वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दिशा और तलविंदर पहले अलग-अलग इवेंट वेन्यू पहुंचे। हालांकि कुछ ही देर बाद दोनों साथ नजर आए और एक-दूसरे का हाथ थामकर इवेंट में एंट्री की। न कैमरों से बचने की कोशिश, न पपाराजी से दूरी, दोनों पूरी तरह रिलैक्स और एक-दूसरे की कंपनी को एंजॉय करते दिखे। यही नहीं, इवेंट खत्म होने के बाद भी दोनों एक ही कार में बैठकर रवाना हुए, जिसने चर्चाओं को और तेज कर दिया।

फैंस और सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया

फैंस और सोशल मीडिया यूज़र्स इस नज़ारे पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इस पल को “रिलेशनशिप कंफर्मेशन” बताया, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में चिंता जताई। एक यूज़र ने लिखा, ‘अब तो हाथ पकड़कर चलने लगे हैं, पहले छुपते-छुपाते थे।’ वहीं दूसरे ने कमेंट किया, ‘इनको भी लोग नजर लगा देंगे, जैसे बाकी सेलेब कपल्स के साथ होता है।’ कुछ लोग तलविंदर के रहस्यमयी अंदाज पर भी सवाल उठा रहे हैं, ‘जब चेहरा सबको पता चल चुका है, तो अब भी वो पेंट क्यों लगाए रखते हैं?’

दिशा के टैटू और रिश्ते पर सवाल

कुछ यूजर्स ने दिशा के टैटू को लेकर भी सवाल खड़े किए और पूछा कि अगर रिश्ता नहीं है तो टैटू की क्या वजह है? वहीं कुछ फैंस इस जोड़ी को क्यूट और रिफ्रेशिंग बता रहे हैं और दोनों को साथ देखकर खुश नजर आ रहे हैं।

तलविंदर सिंह सिद्धू का म्यूजिक करियर

अगर तलविंदर की बात करें, तो वह सिर्फ एक सिंगर ही नहीं, बल्कि म्यूजिशियन और म्यूजिक प्रोड्यूसर भी हैं। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले तलविंदर ने हिप-हॉप की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। पंजाबी लिरिक्स और वेस्टर्न बीट्स के अनोखे फ्यूज़न के कारण उनका म्यूजिक यूथ के बीच खासा लोकप्रिय है। ‘दिल मेरा’, ‘तेरा साथ’, ‘सेव मी’, ‘हसीन’, और ‘नशा’ जैसे गानों ने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में मजबूत जगह दिलाई है।

रहस्यमयी अंदाज और मीडिया से दूरी

तलविंदर की सबसे बड़ी पहचान उनका रहस्यमयी लुक है। वह सोशल मीडिया हो या पब्लिक इवेंट्स, अपने चेहरे को पेंट या मास्क से ढके रखते हैं, जिससे उनकी पर्सनैलिटी और भी इंट्रिगिंग बन जाती है। अब सवाल यही है क्या दिशा पाटनी और तलविंदर अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के मूड में हैं या यह सिर्फ एक दोस्ताना बॉन्ड है? जवाब तो वक्त देगा, लेकिन फिलहाल यह जोड़ी चर्चा में बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
21.2 ° C
21.2 °
21.2 °
57 %
1.9kmh
0 %
Fri
20 °
Sat
30 °
Sun
32 °
Mon
31 °
Tue
30 °

Most Popular