22.9 C
New Delhi
Sunday, September 27, 2026
HomeएंटरटेनमेंटBlockbuster Movies on OTT: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की ब्लॉकबस्टर फिल्मों...

Blockbuster Movies on OTT: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की ब्लॉकबस्टर फिल्मों का धमाकेदार डोज देखिए इन ओटीटी प्लेफॉर्म पर

Blockbuster Movies on OTT: बॉलीवुड और हॉलीवुड में जहां करोड़ों बजट की फिल्में बनी हैं तो वहीं लो बजट फिल्में भी बनी हैं और वे सुपहिट तो हुईं ही साथ ही उन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस धमाल मचा दिया।

Blockbuster Movies on OTT: बॉलीवुड हो या हॉलीवुड आजकल ज्यादातर निर्देशक कोई भी फिल्म 100 करोड़ बजट के नीचे नहीं बनाने की सोचता है। लेकिन कुछ निर्देशक ऐसे भी हैं जो लो बजट फिल्में बनाते हैं और उनकी यह फिल्में बॉक्सऑफिस पर धूम मचा देती हैं। हालांकि वो बात अलग है कि बड़े बजट की फिल्म हो या लो बजट फिल्म बॉक्सऑफिस पर वहीं फिल्म चलती है जो फैंस के मन को लुभा जाती है। लेकिन लो बजट फिल्म मान लीजिए अगर नहीं चलती है तो उसमें निर्माता-निर्देशक को ज्यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ता है। लेकिन अगर लो बजट फिल्म बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा दे तो सोचिए फिल्म से जुड़े हर किसी व्यक्ति की चांदी ही चांदी।

कुछ ऐसी भी कम बजट की फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस पर अरबों की कमाई कर गईं। साथ ही वे फिल्में दर्शकों को खूब पसंद भी आईं। उन लो बजट फ़िल्मों की स्टोरी, स्क्रीन प्ले से लेकर स्टार्स की एक्टिंग ने लोगों के दिलों को छू लिया। कुछ ऐसी ही लो बजट फ़िल्मों की लिस्ट है जो अपने समय की ब्लॉकबस्टर फ़िल्में रहीं हैं और जिन्होंने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। अब आप इन फिल्मों को घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म देख सकते हैं। ये फिल्में आप किन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं चलिए जानते है।

गेट आउट: साल 2017 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘गेट आउट’ ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। यह एक कॉमेडी-रोमांटिक फ़िल्म थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफ़ी अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो, जियो सिनेमा और जी5 पर देख सकते हैं। इस फ़िल्म का निर्देशन जॉर्डन पील ने किया था। इस फ़िल्म में डेढ़.ल कालया, एलीसन विलिम्स, लिल रिले होवरी, लाकीथ स्टैनफील्ड के अलावा कई नामचीन कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है।

हैलोवीन: हैलोवीन 2018 की अमेरिकी स्लेशर फिल्म है, जो डेविड गॉर्डन ग्रीन द्वारा निर्देशित और ग्रीन, जेफ फ्रैडली और डैनी मैकब्राइड द्वारा सह-लिखित है। फिल्म हैलोवीन एक डरावनी फिल्म थी। इस फिल्म को काफी कम बजट में बनाया गया था जबकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कई गुना ज्यादा कमाई की थी। इस फिल्म को आप जियो सिनेमा, जी5 और एप्पल टीवी पर देख सकते हैं।

स्त्री: साल 2018 में आई फिल्म स्त्री लोगों का खूब मनोरंजन किया। यह एक सस्पेंस और हॉर्रर फ़िल्म थी। इस फ़िल्म में राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना और श्रद्धा कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। केवल 14 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ दिए। इस फ़िल्म ने कुल 180 करोड़ के करीब बिजनेस किया था। इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर फ्री में और जी5 पर भी देख सकते हैं।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक: साल 2019 में आई फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक देशभक्ति बेस्ड फिल्म रही। जो कि असल घटना पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की कौशल के दमदार अभिनय ने लेगों का दिल जीत लिया था। यह फ़िल्म कुल 25 करोड़ में बनी थी जबकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 360 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।

नो वन किल्ड जेसिका: 2011 में आई फिल्म नो वन किल्ड जेसिका भी सस्पेंस भरी फ़िल्म रही। इस फ़िल्म में विद्या बालन और रानी मुखर्जी ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म ने 45.72 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि यह फ़िल्म केवल 9 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर देख सकते हैं।

अमेरिकन साइको: 2000 में आई अमेरिकन साइको एक हॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म में काल्पनिक कहानी को बनाया गया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। 7 मिलयन डॉलर में बनी इस फिल्म ने 34 मिलयन डॉलर की कमाई की थी। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी पर देख सकते हैं।

रॉकी: अगर आप सिलवेस्टर स्टैलोन के फ़ैन हैं तो फ़िल्म स्की उनके करियर की अहम फ़िल्म है। हॉलीवुड फिल्म रॉकी साल 1976 में आई थी। इस फिल्म में एक हैवीवेट चैंपियन को अपोलो क्रीड से लड़ने का मौका मिलता है। प्रसिद्ध होने के लिए रॉकी रिंग में उतरता है लेकिन इस बीच उसे कई कठिनाइयां होती हैं। 11 लाख में बनी इस फिल्म ने 22.5 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी पर देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
22.9 ° C
22.9 °
22.9 °
92 %
3.3kmh
100 %
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
36 °
Wed
37 °
Thu
36 °

Most Popular