29.5 C
New Delhi
Friday, August 7, 2026
HomeएंटरटेनमेंटAjay Devgn Fitness: अजय देवगन ने शर्टलेस होकर फ्रैंस को किया क्रेज़ी

Ajay Devgn Fitness: अजय देवगन ने शर्टलेस होकर फ्रैंस को किया क्रेज़ी

Ajay Devgn Fitness: अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर शर्टलेस फ़ोटो शेयर की है। तभी से उनके इस पोस्ट पर लगातार कमेंट्स आ रहें हैं।

Ajay Devgn Fitness: सिंघम का ज़िक्र आते ही बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का धाँसू एक्सप्रेसन के साथ चेहरा हर किसी के सामने आ जाता है। अगर यह कहा जाए कि फ़िल्म सिंघम ने अजय देवगन के फ़िल्मी करियर को बुलंदियों तक पहुँचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। तो यह ग़लत नहीं होगा। लेकिन यह कहना भी ग़लत नहीं होगा कि अजय ने भी अपनी एक्टिंग स्कील्स से फ़िल्म को सुपरहिट बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। फिर चाहे फ़िल्म में उनकी एक्टिंग की बात हो या फिर उनकी धाँसू बॉडी की।

फ़िल्म सिंघम में अजय ने एक पुलिसवाले का रोल अदा किया है। वहीं फ़िल्म सिंघम रिटर्न्स में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। अब जल्द ही अजय कॉप फ़्रेंचाइज़ी की तीसरी फ़िल्म सिंघम अगेन लेकर आ रहें हैं। सूत्रों की माने तो इस फ़िल्म के तीसरे पार्ट में अजय का रोल और भी दमदार होने वाला है। 

हाल ही में फ़िल्म सिंघम अगेन का पहला लुक सामने आया था। इस फ़िल्म में अजय देवगन के अलावा रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और करीना कपूर अहम रोल में नज़र आएँगे। कुछ घंटे पहले अजय ने अपनी एक फ़ोटो सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस फ़ोटो में अजय का लुक लेकर फैंस क्रेज़ी हो रहे हैं। अजय की इस फ़ोटो पर लगातार फैंस जमकर कमेंट्स और इमोजी भेज रहें हैं। लगता है अजय को इस स्टाइल में देखकर फैंस खुदको मैसेज करने से रोक नहीं पा रहें हैं।

दरअसल, इस फ़ोटो में अजय का लुक काफ़ी कूल दिख रहा है। अजय एंट्री डोर पर वाइट चेक बरमूडा पहने नज़र आ रहें हैं। इस फ़ोटो की ख़ास बात यह है कि एक्टर इस फ़ोटो में शर्टलेस हैं। यही वजह फैंस को उनकी ओर खींच रही है। अजय ने अपने स्टाइल को मेंटेन करते हुए पोज दिया है। अजय ने अपने लुक और भी डैशिंग बनाने के लिए ब्लैक कलर के गोगल पहने हुए हैं।

अजय देवगन ने ख़ुद अपने इंस्टा अकाउंट पर यह शर्टलेस फोटो शेयर की है। इस फोटो में एक्टर की फिटनेस देख फैंस हैरान रह गए हैं और जमकर उनकी तारीफों के पुल बांधते थक नहीं रहें हैं। 

90 के दशक से लेकर अब तक अजय ने लोगों को अपनी अदाकारी के दम पर खूब एंटरटेनमेंट किया है। इस तस्वीर में अजय अपनी बॉडी को बखूबी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। अजय की चेस्ट महादेव का टैटू बना हुआ है जो काफी खूबसूरत लग रहा है। साथ ही अजय ने दाय हाथ में ब्लैक रंग का ब्रेसलेट पहना हुआ है और बाय हाथ में ब्लैक-ग्रे रंग की स्मार्ट वॉच पहनी हुई है। 

अजय की ऐसी शर्टलेश फोटो देखकर उनके फैंस उन पर इस कदर फिदा हो गए हैं, एक्टर के अकाउंट पर मैसेजेस और इमोजी की बाढ़ आ गई है। एक फ़ैन ने लिखा ‘इनकी उम्र सिर्फ 55 है।’ एक फैन ने कमेंट किया ‘इस एज में है कोई इतना फिट?’। एक और फ़ैन ने लिखा ‘बहुत ही बढ़िया बॉडी सर’। तो वहीं एक और फ़ैन ने लिखा ‘आप बॉलीवुड के किंग हैं सर’।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, अजय देवगन जल्द ही फिल्म शैतान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में पहली बार अजय के साथ आर माधवन स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस समय अजय और आर माधवन अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। ये फिल्म काला जादू पर बनाई गई है। फिल्म को विकास बहल डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें कि विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फ़िल्म एक सुपरनैचुरल ड्रामा है।हाल ही में इसका एक गाना रिलीज हुआ है, जो फैंस को बेहद पसंद भी आया। 25 जनवरी को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

RELATED ARTICLES
New Delhi
light rain
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
75 %
3.1kmh
99 %
Fri
31 °
Sat
34 °
Sun
36 °
Mon
38 °
Tue
29 °

Most Popular