34.9 C
New Delhi
Sunday, October 4, 2026
Homeएंटरटेनमेंटना KBC, ना फिल्म! अमिताभ बच्चन को हर महीने मिलेंगे 33 लाख...

ना KBC, ना फिल्म! अमिताभ बच्चन को हर महीने मिलेंगे 33 लाख रुपये, 5 साल तक होती रहेगी तगड़ी कमाई

अमिताभ बच्चन हर साल केबीसी के अलावा ब्रेंड्स और फिल्मों से मोटी कमाई करते हैं. 83 साल की उम्र में भी वह मेहनत करने से बिल्कुल नहीं घबराते हैं. लेकिन अब अमिताभ बच्चन बिना कुछ किए घर बैठे 33 लाख रुपये की अच्छी-खासी कमाई करने वाले हैं. दरअसल अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में अपनी एक कमर्शियल प्रॉपर्टी के तीन फ्लोर न्यूट्रिशन ब्रांड ट्रूनेटिव एफएंडबी प्राइवेट लिमिटेड को किराए पर दे दिए हैं. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेज की वेबसाइट Zapkey के मुताबिक, यह डील हर महीने 33 लाख रुपये के किराए पर हुई है.

पांच साल के लिए मोटी कमाई 

यह लीज सिग्नेचर बिल्डिंग की ऊपरी तीन मंजिलों के लिए है, जो ओशिवारा के लिंक रोड पर स्थित है. इन तीन मंजिलों का कुल कार्पेट एरिया करीब 8,428 वर्ग फुट है. लीज की अवधि पांच साल की है और यह 15 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है. दस्तावेजों के अनुसार, समझौता 7 अगस्त 2026 को रजिस्टर्ड हुआ था. इस हिसाब से किराया करीब 392 रुपये प्रति वर्ग फुट प्रति माह बैठता है. पांच साल की पूरी अवधि में कुल किराया लगभग 21.88 करोड़ रुपये होने का अनुमान है. ट्रूनेटिव ने 1.98 करोड़ रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी जमा किया है. समझौते में हर साल किराए में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रावधान है. साथ ही, बिल्डिंग में नौ वाहनों के पार्किंग की विशेष सुविधा भी दी गई है.

अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी

हालांकि अमिताभ बच्चन और ट्रूनेटिव दोनों से इस मामले में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं मिल पाई. यह डील अमिताभ के मुंबई में कमर्शियल रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक और इजाफा है. इससे पहले 2023 में उन्होंने लोटस सिग्नेचर बिल्डिंग में चार ऑफिस यूनिट वार्नर म्यूजिक को 17.30 लाख रुपये महीना किराए पर दी थीं. वह लीज मार्च 2024 से शुरू हुई थी. अमिताभ बच्चन मुंबई के अलावा अयोध्या में भी रियल एस्टेट निवेश बढ़ा रहे हैं. हाल के वर्षों में उन्होंने वहां कई भूमि सौदे किए हैं.

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
34.9 ° C
34.9 °
34.9 °
33 %
3.8kmh
0 %
Sun
37 °
Mon
38 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
38 °

Most Popular