21.1 C
New Delhi
Tuesday, February 10, 2026
Homeएंटरटेनमेंटअमिताभ बच्चन को याद आए विदेश के ताने, ‘3rd क्लास एक्टर’ कहकर...

अमिताभ बच्चन को याद आए विदेश के ताने, ‘3rd क्लास एक्टर’ कहकर हुई इंडिया पर भद्दी टिप्पणीअमिताभ

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत पर एक पोस्ट शेयर किया और गर्व जाहिर किया। जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मैच में इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रनों के अंतर से मात देकर छठी बार खिताब अपने नाम किया। भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग शेयर करते हुए भारत देश को नंबर 1 वर्ल्ड कहा। उन्होंने अपने व्लॉग में बताया कि कैसे भारत क्रिकेट ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा पर विचार करने के लिए प्रेरित किया और साथ ही विदेश में घटी एक घटना का भी जिक्र किया।

जब अमिताभ बच्चन को कहा गया ‘थर्ड ग्रेड एक्टर’

अपने हालिया व्लॉग में अमिताभ बच्चन ने सालों पहले घटी एक बेहद निजी याद साझा की और एक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घटी घटना का जिक्र किया, जिसने उनके दिमाग पर ऐसी छाप छोड़ी कि वह आज तक इसे भूल नहीं पाए हैं। उन्होंने इस देश के नाम का तो जिक्र नहीं किया, लेकिन बताया कि उन्हें विदेश में एक फिल्म इवेंट में भाग लेने के लिए इन्वाइट किया गया था, जहां जाने पर उनका एक्सपीरियंस काफी दुखद रहा।

पहुंचते ही हुए हैरान

उन्होंने अपने व्लॉग में इस किस्से को याद करते हुए लिखा, “मैं जब फ्लाइट में था तो एक न्यूज पेपर पर मेरी नजर पड़ी, जिसमें मेरी एक फिल्म की फोटो छपी थी। मुझे अखबार पर लिखी भाषा समझ में नहीं आई तो मैंने एयर होस्टेस को बुलाया और उनसे पूछा कि इस पर क्या लिखा है? एयर होस्टेस ने मुझे बताया कि ये एक इंडियन फिल्म का पोस्टर है और न्यूज पेपर में इस फिल्म के एक्टर के देश में आने की खबर छपी है। इसमें बताया गया है कि ये एक्टर देश आ रहे हैं। जैसे ही मैं एयरपोर्ट पहुंचा और बाहर निकला तो लोगों ने मुझे घेर लिया। मैं हैरान रह गया। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि मेरे लिए चलना भी मुश्किल था। ऐसे में पुलिस ने मुझे एयरपोर्ट से बाहर आने में मदद की और मुझे सीधे होटल ले गए।”

हेडिंग देख परेशान हो गए थे अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने आगे बताया कि कैसे एक आर्टिकल को देखकर वह बुरी तरह परेशान हो गए थे। उन्होंने लिखा- ‘ये आर्टिकल एक सीनियर जर्नलिस्ट ने लिखा था, जिसकी हेडिंग ने मुझे काफी परेशान कर दिया। उस आर्टिकल की हेडिंग थी ‘इस थर्ड वर्ल्ड कंट्री के थर्ड रेटेड एक्टर को इतनी अटेंशन क्यों दी जा रही है?’ मुझे पर्सनल क्रिटिसिज्म से कोई समस्या नहीं है। उन्होंने मुझे थर्ड ग्रेड का एक्टर कहा, मुझे मंजूर है, लेकिन इंडिया को थर्ड वर्ल्ड कंट्री कहना मुझे बिलकुल अच्छा नहीं लगा। मुझे ये पढ़कर बहुत दुख हुआ।’

दुनिया में नंबर वन पर है भारत- अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन ने आगे अपने ब्लॉग में बताया कि कैसे अंडर 19 क्रिकेट में भारत की जीत ने साफ कर दिया है कि भारत नंबर वन है। उन्होंने लिखा- ‘मैं ये बहुत ही साफ शब्दों में कहना चाहता हूं कि अंडर 19 क्रिकेट- भारत वर्ल्ड चैंपियन है। महिला-पुरुष क्रिकेट, सब में वर्ल्ड चैंपियन है। हम नंबर 1 हैं। पूरी दुनिया में पहले स्थान पर। हम नंबर 1 हैं। भारत माता की जय।’

अमिताभ बच्चन के रीसेंट प्रोजेक्ट

वर्क फ्रंट पर बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार ‘वेट्टियन’ में नजर आए थे, जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत लीड रोल में थे। टी. जे. ज्ञानवेल द्वारा निर्देशित यह तमिल फिल्म 10 अक्टूबर, 2025 को रिलीज हुई थी। इसके अलावा बिग बी ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल, ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2’ और ‘आंखें 2’ जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।

RELATED ARTICLES
New Delhi
haze
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
46 %
2.6kmh
20 %
Tue
27 °
Wed
27 °
Thu
26 °
Fri
26 °
Sat
29 °

Most Popular