32 C
New Delhi
Friday, September 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़Mahatari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना का पोर्टल कब खुलेगा? लाखों महिलाओं...

Mahatari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना का पोर्टल कब खुलेगा? लाखों महिलाओं को सरकार के फैसले का इंतजार

Mahatari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की हजारों पात्र महिलाएं महतारी वंदन योजना के नए पंजीयन का लंबे समय से इंतजार कर रही हैं। योजना शुरू होने के बाद भी कई महिलाएं आवेदन नहीं कर पाईं या तकनीकी कारणों से लाभ से वंचित रह गईं। अब एक बार फिर पोर्टल दोबारा शुरू होने की चर्चा तेज है। हालांकि सरकार की ओर से लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू नहीं हो सकी है।

Mahatari Vandan Portal: नई पात्र महिलाओं को पोर्टल खुलने का इंतजार

करीब डेढ़ साल से महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि नए पंजीयन की तैयारी चल रही है। पात्र विवाहित महिलाएं उम्मीद लगाए बैठी हैं कि जल्द ही पोर्टल शुरू होगा और उन्हें भी योजना का लाभ मिल सकेगा। फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

मंत्री ने कहा- अंतिम चरण में है तैयारी

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हाल ही में कहा था कि योजना के विस्तार को मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल चुकी है। विभाग तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। सरकार की योजना है कि पहले चरण में बस्तर संभाग से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाए, इसके बाद अन्य संभागों में भी पोर्टल खोला जाएगा।

इन महिलाओं को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

पोर्टल दोबारा शुरू होने से उन महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद है, जो पहले आवेदन नहीं कर सकीं या पात्र होने के बावजूद योजना में शामिल नहीं हो पाईं। नए पंजीयन के बाद उन्हें भी महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ मिल सकेगा।

RELATED ARTICLES
New Delhi
clear sky
32 ° C
32.1 °
32 °
58 %
4.1kmh
0 %
Fri
33 °
Sat
35 °
Sun
40 °
Mon
40 °
Tue
40 °

Most Popular